Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से परेशान मस्जिद के मुअज्जिन ने किया आत्मदाह,VIDEO:इलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के मुअज्जिन ने घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे मुअज्जिन अब्दुल कादिर की इलाज के दौरान 29 जुलाई को मौत हो गई। घटना का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वह आग की लपटों से घिरे हुए घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग घटना फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर के घर की है। पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को दोपहर 12:36 बजे अब्दुल कादिर घर के अंदर गए। करीब एक मिनट बाद 12:37 बजे वह आग की लपटों में घिरे हुए चीखते-चिल्लाते घर से बाहर निकले। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। लोगों ने बुझाई आग, अस्पताल में कराया भर्ती अब्दुल कादिर की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन पर पानी डालकर आग बुझाई और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान 29 जुलाई को उनकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में पत्नी पर लगाए आरोप पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान दिए गए अपने बयान में अब्दुल कादिर ने आत्मदाह के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी उन्हें लगातार परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। वीडियो वायरल कर बोले- 'पत्नी और उसके भाई जिम्मेदार' मौत से पहले मंगलवार रात अब्दुल कादिर का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और उसके भाई (साले) उन्हें बेवजह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने अपनी मौत के लिए इन्हीं लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अब्दुल कादिर अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके और परिवार में शोक की लहर है। बरेली के सीओ देवेश सिंह ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ मार्ग पर मांस-शराब की दुकानों का निरीक्षण:भदोही प्रशासन ने तिरपाल से ढकने- साफ सफाई के दिए निर्देश, कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    सीतापुर के गांजरी में रहस्यमयी जंगली जानवर का आतंक:एक हफ्ते में तीसरी घटना, बछड़े को मार डाला; पगचिह्न नहीं मिलने से परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment