Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया:गुजैनी में शराब के नशे में पत्नी से विवाद हुआ, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गुजैनी में पत्नी से विवाद के बाद देर रात युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे और बेटे को कमरे में जगाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटकाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में दाखिल हुए। वहांबेटे का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शराब के नशे में हुआ था पत्नी से विवाद गुजैनी निवासी सुंदर लाल प्राइवेट कर्मी है परिवार में बड़ा बेटा रवि पाल (25) छोटा बेटा अंकित और राघवेंद्र पढ़ाई करते हैं। पिता सुंदर लाल ने बताया कि बेटे कि करीब सात साल पहले शादी हो गई थी। परिवार में पत्नी रोली व एक बेटा सुखलाल है। बेटे कि शादी के बाद से वह घर से कुछ दूर पर निर्माणधीन एक प्लाट में परिवार के साथ रहने लगे थे। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच में विवाद होता रहता था। कल भी दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रवि दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया। जब काफी देर तक वह सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटकाने पर भी ज़ब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो बेटे का शव फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में परिजनों ने 112नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गुजैनी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना कि जांच की। थाना प्रभारी बोले- गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। युवक शराब का लती था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। शनिवार की देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों से संवाद, मानदेय बढ़ोतरी पर सरकार का संदेश:18 हजार मानदेय के साथ शिक्षामित्रों को मिलेगी नई ताकत
    Next Article
    लखनऊ में युवक ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा:साले के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाई, सीने में दांत से काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment