Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के थाना पिसावा क्षेत्र के देवगांवा गांव में देर शाम पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा जान जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। पत्नी के साथ कहासुनी के बाद युवक गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जहां उसे करंट लग गया और वह झुलस गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से विद्युत आपूर्ति कटवाई गई, जिसके बाद युवक ट्रांसफार्मर से नीचे उतरा, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान पिंटू मौर्य के रूप में हुई है। पिंटू ने बताया कि गांव में हो रही नौटंकी देखने जाने को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बात से आहत होकर उसने गुस्से में आकर यह खतरनाक कदम उठा लिया और सीधे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। ट्रांसफार्मर पर चढ़ते ही उसे विद्युत करंट का जोरदार झटका लगा, जिससे वह झुलस गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों की मदद से पिंटू को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर पर करंट से झुलसने के कई निशान हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि खतरे से बाहर बताया जा रहा है घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि यह घरेलू विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है, फिर भी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकली:'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा इलाका, झांकी आकर्षण का केंद्र रही
    Next Article
    जहांगीराबाद में नाले में मिला व्यक्ति का शव:शादी से लौटते समय हुए थे लापता , परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment