Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पत्नी-दो बेटियों के हत्यारे को मरने तक लटकाए रखो':महिला जज ने फांसी की सजा सुनाई, महोबा में सिलबट्टे से सिर कूच डाला था

    14 hours ago

    1

    0

    महोबा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पत्नी और दो बेटियों के हत्यारे पिता को फांसी की सजा सुनाई है। जज अपर्णा त्रिपाठी ने सजा सुनाते हुए कहा- हत्यारे का अपराध बहुत कठोर है। इसे फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाए, जब तक इसकी मौत न हो जाए। महिला जज ने दोषी पिता पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। हत्या का ये मामला जुलाई, 2023 का है। महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के समदनगर मोहल्ले में रहने वाले देवेंद्र विश्वकर्मा को शराब की लत थी। शराब पीने की वजह से उसका घर में अपनी पत्नी से बहुत झगड़ा होता था। देवेंद्र अपनी दोनों बेटियों को भी बुरा-भला कहता रहता था। पत्नी के बाद दोनों बेटियों पर सोते समय हमला किया देवेंद्र 17 जुलाई, 2023 को शराब पीकर घर आया। किसी बात पर उसका अपनी पत्नी राजकुमारी से झगड़ा होने लगा। दोनों बेटियां अंदर कमरे में सो रही थीं। झगड़ा बढ़ने पर देवेंद्र ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद सोते समय दोनों बेटियों (9 साल की बेटी आरुषि और 6 साल की सोनाक्षी) पर भी सिलबट्टे से कूच डाला। देवेंद्र ने तीनों के सिर पर सिलबट्टे से मार मारकर उनके सिर की हड्डियां तोड़ दीं। इसके बाद घर से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद देवेंद्र की तलाश में जुट गई। कुल 9 गवाहों के बयान दर्ज किए गए घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को पकड़ लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद मामले पर सुनवाई चल रही थी। शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश सिंह और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप राजपूत कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से दलील दीं। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों, एक डॉक्टर और मृतका के परिजनों सहित कुल 9 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पीड़ितों के अलावा कोई तीसरा मौके पर मौजूद नहीं था। लेकिन फॉरेंसिक टीम को मौके से साक्ष्य पूरी तरह देवेंद्र के खिलाफ मिले थे। कोर्ट ने सभी सबूतों को देखने के बाद अपना फैसला सुनाया। --------------------- यह खबर भी पढ़ें- IITian बाबा कहता- मैं कृष्ण हूं, राधारानी सपने में आतीं:तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी; मथुरा में पीड़ित लड़की की आपबीती 'इंस्टाग्राम से अभिषेक ने मेरा नंबर लिया। इसके बाद जूम के जरिए जोड़ लिया। अभिषेक से इतना प्रभावित हो गई कि पश्चिम बंगाल से आकर मथुरा में रहने लगी। एक दिन अभिषेक ने बोला कि तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी।' यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बेटा ही निकला मां-बाप, बहन का हत्यारा:फिर दोस्त ने बेटे को मार डाला, बोला- जो मां-बाप का नहीं, वो मेरा क्या होगा
    Next Article
    मई में 2000 से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र:सीएम योगी ने 21 विभागों के 932 लोगों की नियुक्ति; बोले- एक नियुक्ति पत्र पूरे परिवार के संघर्ष की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment