Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंटर की मौत मामले में दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता ने दी तहरीर, मकान से सीसीटीवी का DVR गायब

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लंका थानाक्षेत्र के नगवा इलाके में आदित्य नारायण सिंह के मकान में पेंटर सोनू यादव की मंगलवार को लाश मिली थी। उसके हाथ में .32 बोर की पिस्टल थी और सीने पर गोली का निशान था। वह पिछले 10 दिनों से वहां पेंटिंग का काम कर रहा था। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता ने हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बता दें की इस रिहायशी मकान में अवैध रूप से हास्टल चलाया जा रहा था। वहीं पुलिस को मौके से सीसीटीवी का DVR नदारद मिला है। इसपर पुलिस अलग से जांच कर रही है। दर्ज की गयी हत्या की FIR इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया - आदित्य नारायण सिंह के मकान में सोनू यादव का शव मिला था। इस प्रकरण में सोनू के पिता बाबूलाल यादव ने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा 10 दिन से वहां पेंटर का काम कर रहा था। मेरे बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है क्योंकि जिस जगह उसका शव मिला वहां खून की छीटें भी नहीं मिलीं हैं। इसके अलावा डीवीआर भी सीसीटीवी का गायब है। उनकी तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके आलावा हास्टल में रहे बीएचयू के छात्रों से भी पूछताछ की गयी है। अब जानिए क्या था मामला टिकरी गांव निवासी बाबूलाल यादव के पुत्र सोनू यादव पिछले करीब दस दिनों से नगवां क्षेत्र में स्थित एक मकान में रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह वह घर से काम पर निकले थे। दोपहर करीब दो बजे मकान में किराए पर रहने वाले एक शोध छात्र के पहुंचने पर सोनू यादव बाथरूम के पास लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। उनके सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी तथा बाएं हाथ के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई। सूचना मिलने पर लंका पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में लेते हुए प्रथम दृष्टया आशंका जताई थी कि साफ-सफाई या हैंडलिंग के दौरान गोली चलने से यह घटना हुई हो सकती है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं परिजनों ने देर शाम मूड़ादेव में सोनू का दाह संस्कार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में रात को बारिश, गर्मी से राहत:मध्य रात के बाद तेज हवा संग बारिश, सुबह छाए रहे बादल
    Next Article
    यूपी पुलिस परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार:बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment