Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

    11 minutes from now

    1

    0

    ‘सीएनएन-न्यूज18’ की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। पायल (46) मुंबई की यात्रा पर थीं तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह (मेहता) मुंबई की यात्रा पर थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।रात करीब दो बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई।’’ मेहता को एक मेहनती पत्रकार के रूप में जाना जाता था और वह संसद, सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी खबरों को कवर करती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कई केंद्रीय मंत्रियों ने मेहता के निधन पर शोक जताया।मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से मजबूती से जुड़ी रहीं और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ उनकी पत्रकारिता में दिखाई देती थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मेहता को काम के अलावा उनके उस स्नेहपूर्ण और आत्मीय व्यवहार के लिए भी याद किया जाएगा जिससे उन्होंने कई लोगों के जीवन को छुआ। उन्होंने कहा, ‘‘उनका अचानक और असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे। ओम शांति।’’ शाह ने मेहता को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध एक कुशल पत्रकार बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली और समर्पित पत्रकार का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं उनके शोकाकुल परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें।ओम शांति।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मेहता के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चली गईं। पायल बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया।’’ सिंह ने कहा कि संसद सत्र के दौरान मेहता सुबह से देर रात तक वहां मौजूद रहती थीं और कार्यवाही पर लगातार नजर रखते हुए पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाती थीं।उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे। ओम शांति।’’ रेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ‘‘पत्रकार और प्रिय मित्र पायल मेहता’’ के असमय निधन पर दुख जताया।उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्टिंग के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था। ओम शांति।’’ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि मेहता के निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ दिन पहले ही उनके पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ था।संसद सत्र के दौरान पायल भी मेरी तरह नियमित रूप से संसद आती थीं। वह एक सच्ची पेशेवर पत्रकार थीं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।ओम शांति।’’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी मेहता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें लंबे समय से जानता था। वह बेहद जीवंत थीं और जो भी काम करती थीं, उसमें अपनी ऊर्जा और उत्साह भर देती थीं।उनकी सबसे खास बात यह थी कि वह अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के साथ ही अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देती थीं।’’ शर्मा ने मेहता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस कठिन दौर से गुजरने की शक्ति मिले। मैं मेहता की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?
    Next Article
    KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment