Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू:राहुल ने कहा- ₹3 का झटका आया, बाकी वसूली किस्तों में; अखिलेश बोले- साइकिल ही विकल्प

    1 day ago

    2

    0

    देश में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। प्रमुख शहरों में CNG भी 2 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। सरकार पर बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। चुनाव खत्म हो गए हैं, मोदी की वसूली शुरू हो गई है। वहीं सपा के अखिलेश यादव ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा था कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं है। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया… ओडिशा- पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन, मरीज की एंबुलेंस में मौत कीमतें बढ़ने के बाद ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक में पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं। यहां घंटों इंतजार के बाद भी सिर्फ 100 रुपए का पेट्रोल दिया जा रहा है। इस दौरान कटक के कथाजोड़ी ब्रिज पर एक एंबुलेंस का फ्यूल खत्म हो गया। लाइन लंबी होने के कारण फ्यूल नहीं मिल सका, जिससे एंबुलेंस खड़ी हो गई। अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण मरीज की मौत हो गई। देखिए देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें… ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 लीटर हुआ, कंपनियों को अभी भी ₹25-30 प्रति लीटर का घाटा पेट्रोल-डीजल के बढ़ें हुए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ कूच, पुलिस से भिड़े:ट्रैक्टरों से बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछारें छोड़ी
    Next Article
    महाराष्ट्र में उधारी के पैसों के लिए इंजीनियर की हत्या:नीले ड्रम में लाश मिली थी; महिला नर्स और उसका भाई गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment