Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल की खपत बढ़ी, टंकी फुल करा रहे लोग:वाराणसी में अधिकारी बोले- घबराएं नही, जनपद में तेल की संकट नहीं है

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने बाइक, कार आदि के टैंक फुल कराने लगे हैं। नतीजा यह हुआ कि कई पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल ही खत्म हो जा रहा है‌। डर के कारण लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कितना भी समय लगे, लेकिन तेल लेकर ही घर जाएंगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि तेल इसलिए फुल करवा रहे हैं। जिससे बार-बार लाइन में न लगना पड़े। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए तेल भरवाने पहुंचे लोगों ने क्या कहा… चार गुना बढ़ी है तेल की खपत एडीएम सप्लाई अमित कुमार मालवीय ने कहा - प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आम दिनों की तुलना में बुधवार से अबतक ईंधन की औसत खपत में चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह स्थिति केवल पैनिक बाइंग के कारण उत्पन्न हुई है। अफवाहों के चलते लोग अपनी जरूरत से कहीं अधिक ईंधन भरवाने लगे, जिससे सप्लाई चेन पर अचानक दबाव बढ़ गया। वाराणसी में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहों के कारण भीड़ बढ़ी है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे घबराएं नहीं और सामान्य रूप से ही खरीदारी करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजे विवाद पर पत्थरबाजी, एक व्यक्ति गंभीर घायल:इटावा के झंडा चढ़ाने के दौरान हुआ विवाद, VIDEO आया सामने
    Next Article
    सोनभद्र में व्यापारियों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर और बिजली समस्याओं को लेकर आक्रोश, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment