Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे विवाद पर पत्थरबाजी, एक व्यक्ति गंभीर घायल:इटावा के झंडा चढ़ाने के दौरान हुआ विवाद, VIDEO आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सिसहाट गांव में बीते बुधवार रात को झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और कई लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा। मंदिर कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद गांव स्थित सिसहाटनी देवी मंदिर पर यादव समाज के लोग झंडा चढ़ाने का कार्यक्रम कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान डीजे बज रहा था और वहां मौजूद महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी बीच जाटव समाज के कुछ लोगों ने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई और आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। कहासुनी से बढ़कर हिंसक झड़प बताया गया कि विवाद के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में भी थे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अचानक हुई इस पत्थरबाजी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। राहगीर पर हुआ हमला, हालत गंभीर इसी दौरान गांव निवासी करीब 50 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र किशन कुमार यादव, जो मंडी समिति से पल्लेदारी कर अपने घर लौट रहे थे, घटनास्थल से गुजर रहे थे। तभी पत्थरबाजी के बीच एक ईंट उनके सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए भेजा। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र अवनीश यादव की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। घायल के बेटे ने बताया पूरा घटनाक्रम घायल के पुत्र अवनीश यादव ने बताया कि वह गांव के मंदिर पर झंडा चढ़ाने के लिए गए थे। वहां डीजे बज रहा था और महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी दौरान कुछ लोग शराब के नशे में आकर डीजे की आवाज कम करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान उनके पिता के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर ईंटों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो टंकी लेकर तेल भरवाने पहुंचा युवक:गोरखपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मियों से पब्लिक बोली- लाइन में आइए
    Next Article
    पेट्रोल की खपत बढ़ी, टंकी फुल करा रहे लोग:वाराणसी में अधिकारी बोले- घबराएं नही, जनपद में तेल की संकट नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment