Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंपों पर भीड़, गोरखपुर DM सड़क पर उतरे:गोंडा-प्रयागराज में पुलिस बुलानी पड़ी, अफसर बोले- 22 दिन का स्टॉक

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते बुधवार रात गोरखपुर, गोंडा, देवरिया और महाराजगंज में पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। प्रयागराज और गोंडा के एक-एक पेट्रोल पंप पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस पहुंची। इसके बाद लोगों को तेल दिया गया। प्रदेश में तेल कंपनियों को कॉर्डिनेटर संजय भंडारी ने बताया- तेल कंपनियों के पास 22 दिन का स्टॉक है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराकर ज्यादा तेल खरीदने या जमा करने की जरूरत नहीं है। गोरखपुर में अफवाहों के चलते DM दीपक मीणा और SSP डॉ. कौस्तुभ देर रात सड़कों पर उतरे। उन्होंने पंपों पर जाकर लोगों से अपील की कि अफवाहों में न आएं। सामान्य दिनों की तरह ही लोग डीजल और पेट्रोल लें। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। गोंडा में देर रात तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही। किसान डीजल लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे। किसानों को डर है कि अगर डीजल खत्म हो गया तो आने वाले दिनों में गेहूं की मड़ाई में दिक्कत होगी। प्रदेश में करीब 13,168 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। पंप मालिकों का कहना है कि अचानक 3 से 4 गुना तक भीड़ बढ़ गई है। उन्हें समझ में भी नहीं आया कि आखिर अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई, जबकि तेल पर्याप्त है। 3 तस्वीरें देखिए- पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर क्या हालात हैं, जानने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आधी रात और पड़ोसन के बीच खूनी तकरार; मयूर विहार थाने में जब कांपते हुए अपराधी ने कबूला अपना गुनाह
    Next Article
    'ज्योति क्रूर, अब साथ रहने का कोई चांस नहीं':तलाक पर पवन सिंह बोले- पत्नी ने परिवार जोड़ने का धर्म नहीं निभाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment