Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंप संचालक के पिता की गला रेतकर हत्या:अलीगढ़ में निर्माणाधीन मकान में छिपाया शव, आंख फोड़ी और चेहरे पर चोट के निशान

    6 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के चिलकौरा नगरिया में धौर्रा निवासी पेट्रोल पंप संचालक और भाजपा नेता पंकज वर्मा के पिता निरोत्तम (50) की मंगलवार को गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों आंखें फोड़ दी हैं। चेहरे के साथ ही हाथों में भी चोट के निशान हैं। शाम को निर्माणाधीन मकान में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घर से बुलाकर ले गया था परिचित ​मृतक की पहचान निरोत्तम के रूप में हुई है, जो धौर्रा स्थित पेट्रोल पंप संचालक के पिता थे। परिजन ने आरोप लगाया है कि निरोत्तम को उनका पड़ोसी कन्हैया घर से अपने साथ बुलाकर ले गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजन ने तलाश शुरू की। निर्माणाधीन मकान में मिला शव ​निरोत्तम का शव उसी परिचित के एक निर्माणाधीन मकान में बरामद हुआ। हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की। आंखों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। चेहरे के अलावा हाथों पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहला वार करने के बाद वह गिर गए होंगे, इससे हाथों में चोट लगी है। ​पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया ​घटना की सूचना मिलते ही धोरा माफी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ तृतीय सर्वम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजन का कहना है कि हत्यारा कोई करीबी ही है जिसने विश्वास में लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस आपसी रंजिश और लेनदेन समेत तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यह वीआईपी एरिया है, यहां खड़ा होना मना है:बागेश्वर बाबा की कथा में बाउंसरों ने की भक्तों से अभद्रता, VIP जोन को लेकर भड़के भक्त
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में, पीएम दौरे की समीक्षा:अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, विकास परियोजनाओं पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment