Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो':BJP विधायक बोले- उनमें कुछ देने की क्षमता है, बड़े नेता बेवकूफ बना रहे

    9 hours ago

    1

    0

    ‘पत्थरों को पूजने से कुछ नहीं मिलेगा। अगर पूजा करनी ही है, तो योगी और मोदी की कीजिए। जिनसे आपको कुछ मिलेगा। दलित नेता आपका कल्याण नहीं कर सकता। ये बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करेंगे।’ यह बात हरदोई में भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अंबेडकर जयंती पर हुए एक कार्यक्रम में कही। 2022 में श्याम प्रकाश गोपामऊ विधानसभा सीट से जीते थे। पढ़िए, भाजपा विधायक ने और क्या कहा बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर कुर्सी हथियाने का काम करेंगे विधायक ने कहा- मैंने हर घाट का पानी पीया है। सभी पार्टियों में रह चुका हूं। अब भाजपा में हूं। दलितों की बात करने वाले नेता सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। कोई दलित नेता आपका कल्याण नहीं कर सकता। ये बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करेंगे। आपको खुद अपने आप को स्थापित करना होगा। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले जवाब दे सकते हैं क्यों न हम आज के भगवानों के साथ हो लें मैं सभी घाटों का पानी पीकर भाजपा में रुका हूं, क्योंकि मैंने यहां अपने समाज का महत्व और कल्याण देखा है। जब हमको अपनी स्थापना ही करनी है, तो क्यों न हम आज के भगवानों के साथ हो लें। योगीजी और मोदीजी को भगवान मानो विधायक ने योगी और मोदी की तारीफ करते हुए कहा- मैं तो जिंदा लोगों को भगवान मानता हूं। भगवान मानना ही है, तो योगीजी और मोदीजी को भगवान मानने में कोई हर्ज नहीं है। उनमें कुछ देने की क्षमता है। वो हम सबको कुछ दे सकते हैं। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाकर आओगे, तो वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं। हालांकि, जब विधायक श्याम प्रकाश से इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मेरी पर्सनल सोच है। मैं उन पत्थरों की बात कर रहा हूं, जो बहुत से घरों में कुल देवता के रूप में अनावश्यक रूप से जगह बनाए हुए हैं। जानिए, कौन हैं विधायक श्याम प्रकाश श्याम प्रकाश ने कांग्रेस से अपना सियासी सफर शुरू किया। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए। साल- 1996 में बसपा के टिकट पर अहिरोरी से पहली बार विधायक बने। 2004 में बसपा के ही टिकट पर अहिरोरी से उपचुनाव जीता। इसके बाद श्याम प्रकाश सपा में शामिल हो गए। फिर परिसीमन हो गया। इसके बाद 2012 में सपा के टिकट पर गोपामऊ सीट से जीते। इसके बाद वह भाजपा में चले गए। 2017 में भाजपा के टिकट पर गोपामऊ से फिर जीते। 2022 में भी भाजपा के टिकट पर गोपामऊ से जीत हासिल की। इस बीच, श्याम प्रकाश ने 2009 में सपा के टिकट पर मिश्रिख से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। श्याम प्रकाश के बेटे रवि प्रकाश गोपामऊ के टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख हैं। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO, होटल संचालक को वसूली के लिए धमकाया; जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी का नहीं आगरा में खुद को भाजपा नेता बताने वाले महिपाल चौधरी का अब होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। इसमें महिपाल कुर्सी पर बैठा दिख रहा। कमरे में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिपाल चौधरी खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। शहर में कई जगह लगे पोस्टर में भी उसने खुद को भाजपा नेता बताया है। हालांकि, आगरा भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दावा किया कि महिपाल चौधरी हमारी पार्टी का नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बलिया में संजय निषाद बोले- कम वोट वाले सीएम बन सकते हैं, हम तो 18% हैं; PM भी 'जय निषाद राज' बोलते हैं
    Next Article
    वाराणसी के कोईराजपुर में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर उत्साहपूर्वक भाग लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment