Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पद की गरिमा के विरुद्ध लगाई ड्यूटी':गोरखपुर में शिक्षक संघ ने जताया असंतोष, अधिकारियों को सौंपें ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षक संघ के नेता आशुतोष दुबे, रामप्रताप राम और देवनाथ राय के नेतृत्व में मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और डीएम कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव को जनगणना 2027 में विसंगतियों के संबंध में ज्ञापन सौपें । शिक्षकों ने कहा कि जनगणना 2027 के कार्यों के लिए लगाई गई माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी में तमाम विसंगतियां है, जिसमें शिक्षकों के पद की गरिमा के विरुद्ध उनकी ड्यूटी प्रगणक के रूप में लगाई गई है। उनका कहना यह था कि जिन शिक्षकों का ग्रेड पे 4800, 5400 और 6600 है, उनको भी प्रगणक के पद पर दायित्व दिए गए हैं। वहीं अन्य शिक्षकों के आधे वेतनमान और ग्रेड पे के कर्मचारियों की ड्यूटी सुपरवाइजर के पद पर लगाई गई है, जो शिक्षकों की गरिमा के विरुद्ध और उनके अपमान की बात है। मेयर ने दिया परेशानी दूर करने का आश्वासन शिक्षकों ने नगर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन देते हुए अपनी बात को कहीं । मेयर ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि इस विसंगति को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सभी शिक्षकों के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। एक दिन पर दो जगह ड्यूटी वहीं शिक्षकों ने अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। शिक्षकों ने बताया कि सरकार की ओर से लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं कराई जा रही हैं। 2 तारीख को ही मेडिकल नीट की परीक्षा है, वहीं जनगणना में ट्रेनिंग के लिए भी ब्रीफिंग 2 तारीख को ही है। इस तरह से दोनों काम एक ही दिन में संभव नहीं है। अपर जिलाधिकारी ने शिक्षकों को आस्वस्थ किया कि हमारी पूरी कोशिश होगी सीनियर और जूनियर की जो भी असमानता है, उसको दूर किया जाएगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को रिजर्व में लगाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक नेता नन्हे पटेल, मनोज शर्मा, विवेकानंद मौर्य, अमित कुमार सोनकर ,शशि भूषण श्रीवास्तव, संजय मोहन त्रिपाठी, ओमप्रकाश मिश्रा, डॉक्टर जनार्दन सिंह, भरत चौहान, जगदीश वर्मा,विजेंद्र राव, महेंद्र शर्मा, कुमारी निकिता, डॉक्टर रीना गुप्ता,डॉ रश्मि, वंदना सिंह, राजेश राय, जगदीश आनंद ,अमित चौरसिया, अंगद यादव,विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बाइक टक्कर से एक युवक की मौत:आंधी-बूंदाबांदी के बीच कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप
    Next Article
    CISCE रिजल्ट में सेंट पॉल्स स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:97.75% लाकर 12वीं के ऐश्वर्य, 97.80% के साथ 10वीं की गरिमा ने स्कूल टॉप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment