Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीठ पर मासूम को बांधकर पिता टंकी पर चढ़ा, VIDEO:बच्चे को देखकर मां भी ऊपर पहुंची, पति-पत्नी में होने लगी लड़ाई, पुलिस ने उतारा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना इलाके के कांशीराम कॉलोनी में नशे में युवक अपने मासूम बेटे को पीठ पर बांधकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और जमकर हंगामा करने लगा। पिसावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी विपिन पुत्र नत्थालाल कॉलोनी में ब्लॉक नंबर 45 में रहता था। बताया जाता है कि रविवार शाम को उसका अपनी पत्नी लल्ली देवी से शराब के नशे में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विपिन अपने 6 वर्षीय बेटे विराट को पीठ पर बांधकर काशीराम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वह काफी देर तक हंगामा करता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने बच्चे को खतरे में देखकर पत्नी लल्ली देवी भी घबराकर टंकी पर चढ़ गई और दोनों के बीच ऊपर ही कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान विपिन टंकी से कूदने की धमकी देने लगा, जिससे बच्चे की जान पर भी खतरा मंडराने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए ऊपर टंकी पर चढ़कर शान्त कराया। पुलिसकर्मियों ने पहले स्थिति को शांत कराया और फिर कड़ी मशक्कत के बाद पति, पत्नी और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। युवक शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कार चोरों ने लाखों का माल चुराया:दो ई-रिक्शा की बैटरी, पिकअप की स्टेपनी ले गए, 1.72 लाख कीमत
    Next Article
    सरेनी पर कौन मजबूत, विधायक राजा अजय या कोई और:भाजपा से धीरेंद्र बहादुर या सुरेंद्र बहादुर? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment