Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

    5 hours ago

    1

    0

    पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक-स्कूटी सवार समेत 4 लोगों को कुचल दिया। बस जालंधर से जम्मू जा रही थी। ड्राइवर ने संतुलन खोने के बाद बस सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जबकि, घायलों के मल्टीपल इंजरी हैं। हादसे के बाद भी लक्ष्मी हॉलिडेज का बस ड्राइवर करीब 200 फीट तक दोनों को घसीटता ले गया। इस दौरान उसने सड़क किनारे बच्चे के साथ जा रही एक महिला को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग लगाकर फूंक दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना नंगलभूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मी हॉलीडेज की बस जालंधर से जम्मू जा रही थी हादसा बुधवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी हॉलीडेज की बस (नंबर एआर2-0बी-0956) अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान संदीपनी गुरुकुल स्कूल कौंतरपुर के पास चौक में कुछ लोग खड़े थे। बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक, स्कूटी और दो अन्य लोगों को उड़ा दिया। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रोकी बस स्थानीय निवासी एवं रिटायर्ड सूबेदार मेजर प्रह्लाद सिंह के अनुसार, लक्ष्मी हॉलीडेज की बस ने सबसे पहले गांव के रणजीत सिंह (38) की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने बस रोकने के बजाय उसे भगाने की कोशिश की। इसके बाद सड़क किनारे खड़े बाइक सवार अरुण कुमार को भी टक्कर मार दी। 200 फीट तक स्कूटी-बाइक घसीटता ले गया ड्राइवर हादसे के बाद भी बस ड्राइवर करीब 200 फीट तक आगे दोनों को घसीटता ले गया। इस दौरान उसने सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ जा रही नपवाल गांव की एक महिला को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 2 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से बाइक और स्कूटी सवार दो घायलों को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कौंतरपुर निवासी रणजीत सिंह (38) और अरुण कुमार (32) के तौर पर हुई है। रणजीत सिंह के 3 और 6 साल के दो बेटे हैं। रणजीत पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। वहीं, अरूण कुमार गांव में ही टेंट हाउस में काम करता था। ड्राइवर-कंडक्टर के भागते ही बस में लगाई आग प्रह्लाद सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने बस में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन बस ऑपरेटरों पर कोई एक्शन नहीं लेता है। SP बोले- ड्राइवर और मालिक पर होगी कार्रवाई मौके पर पहुंचे एसपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा। ---------------- ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी ड्राइवर पर थूका:रेडियो पर बच्चों की हत्या, पत्नियों को गुलाम बनाने की धमकी; गृहमंत्री बोले- ये कड़वा सच ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी बोलने पर ट्रक ड्राइवर पर थूक दिया गया। रेडियो पर पत्नियों को गुलाम बनाकर बेचने और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया संस्थान ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ड्राइवरों को पगड़ी पहनने और आपस में पंजाबी में बात करने पर लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस प्रोटेस्ट, PM मोदी के पुतले को चप्पलों से पीटा:यमुनानगर में लाठियां मारकर आग लगाई, भिवानी में पुलिस से धक्का-मुक्की; हिसार में गुटबाजी
    Next Article
    बिहार में बदला कानून, भद्दे कमेंट्स पर सालभर जेल:हर कमेंट DM-SP के रडार पर, आखिर क्यों आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाल रही सरकार?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment