Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ से फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव:संतकबीरनगर में सुबह घर से काम पर निकला था, 2 घंटे बाद मौत की मिली सूचना

    12 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना गुरुवार को परासी गनवारिया बाग में हुई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान परासी गनवारिया निवासी मुनिराम लोधी पुत्र मंगल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मुनिराम सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। कुछ घंटों बाद गांव के पास बाग में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह और थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मृतक के एक बेटा है, जबकि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, मुनिराम मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे, लेकिन वे शराब के आदी थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नलकूप विभाग का वरिष्ठ सहायक 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने गौरीगंज कार्यालय से पकड़ा, मुंशीगंज थाने में हो रही पूछताछ
    Next Article
    भदोही में कक्षा 6 की छात्रा डीएम से मिली:जिलाधिकारी बनने का सपना, डीएम शैलेष कुमार ने बढ़ाया हौसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment