Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत:देवरिया में घर लौटते समय हुआ हादसा, बुआ के घर गया था

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रतापपुर-हरेराम चौराहा मार्ग पर रामपुर प्रतापपुर सिनेमा हॉल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय तारकेश्वर कुशवाहा पुत्र केवल भगत, निवासी रघुनाथपुर थाना भाटपाररानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तारकेश्वर अपनी बुआ के घर ग्राम बंगरुआ, थाना श्रीरामपुर गया हुआ था। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक तेज गति में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण वह पेड़ से टकरा गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दावा:9 सालों में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, किसान सम्मान निधि से 3 करोड़ को फायदा
    Next Article
    चौबेपुर में गंगा कटाव कार्य पर ग्रामीणों का हंगामा:अधिकारियों ने विधायक के हस्तक्षेप के बाद जल निकासी, रास्ते का विवाद सुलझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment