Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PBKS vs MI से पहले कूपर कोनोली बोले:मुंबई के खिलाफ मुकाबला रोमांचक, लेकिन फिलहाल SRH मैच पर फोकस

    1 hour ago

    1

    0

    पंजाब किंग्स का सामना 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 34 मैचों में दोनों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जिससे उनकी टक्कर बराबरी की नजर आती है। MI के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली ने इसे रोमांचक बताया है। हालांकि, टीम का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिस पर फिलहाल उनका पूरा फोकस है। कोनोली ने गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है, क्योंकि उनके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच पर है। उन्होंने आगे बताया कि वह हर मैच से पहले विपक्षी टीम और गेंदबाजों की फुटेज देखते हैं और उसी के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं। श्रेयस से सीखना पसंद है कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत सीरीज के दौरान श्रेयस से थोड़ी बातचीत की थी। मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है। मुझे उनसे सीखना पसंद है। वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं बस उनसे सीखने और बेहतर बनने की कोशिश करता रहूंगा और इस टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। कल पंजाब का सामना हैदराबाद से पंजाब का अगला मैच 11 अप्रैल सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीम का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। IPL 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि 12 से 18 अप्रैल तक राइवलरी वीक शुरू होगी। इस सप्ताह में हाई-वोल्टेज मैचों का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन-जामनगर के सभी गांवों को भोज:1 लाख गायों को छप्पन भोग कराया; शाहरुख-रणवीर समेत कई सेलेब्रिटी शामिल, PHOTOS
    Next Article
    Special Session से पहले BJP का बड़ा एक्शन, महिला आरक्षण पर Nitin Nabin ने बनाया Masterplan

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment