Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PDA ने झूंसी में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:नाले और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जेदारों पर चला बुलडोजर

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बुधवार को झूँसी और आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण तथा प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने लगभग 10 बीघे जमीन से अवैध कब्जा हटाते हुए करोड़ों रुपये की अवैध कॉलोनियों और प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह ध्वस्तीकरण अभियान जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में जोन-5 के तहत आने वाले झूँसी के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। कनिहार रोड (कुसमीपुर) पर आलोक मिश्रा और उनके सहयोगियों द्वारा लगभग 2 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उस्तापुर महमूदाबाद में के.पी. लॉ कॉलेज के सामने धुन्नू यादव और अजय यादव द्वारा करीब 6 बीघे में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर PDA का बुलडोजर चला। इसी तरह, उस्तापुर महमूदाबाद में एक अन्य स्थान पर बब्लू यादव द्वारा 2 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई उस्तापुर महमूदाबाद के जिरातमतन इलाके में हुई। यहां उदय प्रताप श्रीवास्तव उर्फ विधायक और उनके साथियों ने ग्राम सभा और नाले की जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग की थी। इस संबंध में नायब तहसीलदार फूलपुर ने थाना झूँसी में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन भी व्यक्तियों ने अवैध प्लाटिंग की है, उनके विरुद्ध संबंधित थानों में तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर और PDA की प्रवर्तन टीम ने झूँसी पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई पूरी की। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसके स्वीकृत नक्शे की जांच अवश्य कर लें, अन्यथा अवैध निर्माण पर कार्रवाई सुनिश्चित है। इसी तरह, उस्तापुर महमूदाबाद में एक अन्य स्थान पर बब्लू यादव द्वारा 2 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई उस्तापुर महमूदाबाद के जिरातमतन इलाके में हुई। यहां उदय प्रताप श्रीवास्तव उर्फ विधायक और उनके साथियों ने ग्राम सभा और नाले की जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग की थी। इस संबंध में नायब तहसीलदार फूलपुर ने थाना झूँसी में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन भी व्यक्तियों ने अवैध प्लाटिंग की है, उनके विरुद्ध संबंधित थानों में तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर और PDA की प्रवर्तन टीम ने झूँसी पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई पूरी की। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसके स्वीकृत नक्शे की जांच अवश्य कर लें, अन्यथा अवैध निर्माण पर कार्रवाई सुनिश्चित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बिजनौर में जिला पंचायत राज अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 50 हजार मांगा था
    Next Article
    फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2 करोड़ से अधिक टैक्स घोटाला:केके इस्पात उद्योग के मालिक ने फर्जी ITC का दावा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment