Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2 करोड़ से अधिक टैक्स घोटाला:केके इस्पात उद्योग के मालिक ने फर्जी ITC का दावा किया

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में सहावर पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म के जरिए करोड़ों रुपए के टैक्स घोटाले का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राज्य कर अधिकारी चरनजीत सिंह (राज्य कर रेंज बी, अलीगढ़) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, केके इस्पात उद्योग के मालिक करन कुमार ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके अपनी फर्म का पंजीकरण कराया था। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2,03,64,186 रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फर्जी दावा किया। इस धोखाधड़ी से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहावर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लुधियाना से वांछित आरोपी साहिल बंसल को उसके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एक संगठित आर्थिक अपराध हो सकता है, जिसमें कई लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। जांच के दौरान इस घोटाले में शामिल अन्य संदिग्ध व्यक्तियों और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PDA ने झूंसी में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:नाले और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जेदारों पर चला बुलडोजर
    Next Article
    ICU में एडमिट अखिलेश दुबे की डायबिटीज बढ़ी:MRI रिपोर्ट अभी नहीं आई, 8 महीने से जेल में है; 7 दिनों तक हार्टबीट मॉनिटर होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment