Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM को झालमुड़ी खिलाने वाले को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकियां:वीडियो कॉल में कहा- दुकान बम से उड़ा देंगे, हथियार भी दिखाए

    8 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम की दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद बिक्रम कुमार चर्चा में आ गए थे। बिक्रम ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है। पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने बिक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में ये PHOTOS शेयर की थीं… कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे: बिक्रम बिक्रम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दे दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है। पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली दंगे के आरोपी उमर को 3 दिन की जमानत:मां के इलाज के लिए केवल अस्पताल जाने की परमिशन; 7 साल से जेल में है
    Next Article
    राज्यसभा की 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव:खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का जून-जुलाई में रिटायरमेंट; 2 सीटों पर उपचुनाव भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment