Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM करेंगे मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास:एक रुपए में मिलेगा विश्व स्तरीय इलाज, कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में 315.48 की लागत से बनेगा

    1 hour ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मंगलवार की शाम वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री काशी और पूर्वांचल की जनता को 6332 करोड़ की सौगात देंगे। इसमें सबसे बड़ा तोहफा वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा। 500 बेड के इस अस्पताल को 315.48 करोड़ से बनाया जाएगा। जिसमें मरीजों को 1 रुपए में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। हॉस्पिटल बनने के बाद पूर्वांचल के मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच, उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे बीएचयू स्थित अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा। इससे पूर्वांचल के लाखों मरीजों समेत आसपास के प्रान्त बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड के भी लाखों मरीजों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार से बात की और बनने वाले हॉस्पिटल की विशेषता और सुविधा के बारे में जाना। पढ़िए रिपोर्ट… पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नयी बिल्डिंग का होगा निर्माण कबीरचौरा जिला मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक (SIC) ने बताया - कबीरचौरा अस्पताल का निर्माण 1868 में हुआ था। अंग्रेजों ने इसका निर्माण कराया था और इसे किंग एडवर्ड अस्पताल का नाम दिया था। बाद में इसे श्री शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल कबीरचौरा का नाम दिया गया। इस अस्पताल की बिल्डिंग हेरिटेज बिल्डिंग में आती है। अब इसे लोगों की सुविधाओं को ख्याल में रखते हुए ध्वस्त कर नया अस्पताल बनाया जाएगा। यह मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ग़रीबों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास डॉ बृजेश कुमार ने बताया - वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को आ रहे हैं। वो यहां 6000 करोड़ से अधिक की सैगात जनता को देंगे। जिसमें इस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास भी शामिल है। 315.48 करोड़ के बजट से बनने वाले इस अस्पताल में दो टावर बनाए जाएंगे। एक में अस्पताल होगा जो जी+8 का होगा और एक रेसिडेंशियल होगा जो जी+14 का होगा। ट्विन टावर का होगा निर्माण डॉ बृजेश कुमार ने बताया - अस्पताल के भवन निर्माण में दो टावर होगा। अस्पताल की बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर प्लस 8 मंजिल के साथ 2-2 बेसमेंट होंगे। दूसरी ग्राउंड फ्लोर प्लस 14 मंजिल की बिल्डिंग आवासीय होगी। बेसमेंट की पार्किंग में कुल 600 फोर व्हीलर और टू व्हीलर रखे जा सकेंगे। पार्किंग में नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जायेगा जो सीमित जगह में वर्टिकल लिफ्टों का उपयोग करके एक के ऊपर एक, कई कारों को पार्क किया जा सकेगा। इस तकनीक से हाइड्रोलिक या मैकेनिकल लिफ्ट से गाड़ियों को ऊपर-नीचे किया जाता है। जिससे 1 कार की जगह में 2-3 कारें पार्क की जा सकती हैं। चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाएं व विशेषताएं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया - मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पस्टाल में सीएसएसडी अर्थात सेंट्रल स्टरलाइज्ड सप्लाई डिपार्टमेंट जिससे चिकित्सकीय सामान को स्टरलाइज्ड करते हुए वितरित किया जाएगा। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, प्राइवेट वार्ड, प्रिजनर वार्ड, मोर्चरी, आइसोलेशन वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड, लॉन्ड्री, किचन, कैफेटेरिया, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, स्किल्ड लैब, सर्जरी, मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थो का ओपीडी/वार्ड रहेगा। फिजियोथेरेपी, फैमिली मेडिसिन, पीएसी, डेंटल, आयुष, जिरियाट्रिक मेडिसिन, न्यूट्रिशन, एनसीडी क्लीनिक, मानसिक रोग, डरमेटोलाजी ओपीडी की रहेगी। रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर, फार्मेसी, पेशेंट वेटिंग एरिया रहेगा। चिकित्सकीय सुविधा के लिए अन्य वार्ड बर्न वार्ड- 14 बेड, डे केयर -15 बेड, डायलिसिस- 20 बेड, एनआरसी पोषण पुनर्वास केंद्र 30 बेड, ऑपरेशन थिएटर-1, इमरजेंसी ओटी-1 , आईसीयू -47 बेड का होगा। इसके अलावा सुपर स्पेशियिलिटी में कार्डियोलॉजी विद कैथ लैब, एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी, गैस्ट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, ऑंकोलॉजी, नियोनेटोलॉजी होगी। इसके अलावा मैनिफोल्ड, एलएमओ लिक्विड मेडिकल गैस , ईटीपी, एसटीपी, 24 घंटे पावर ब्रेक बैकअप रहेगा। अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सीटी स्कैन एमआरआई मैमोग्राफी, एफएनएसी आदि सुविधाएं इसमें रहेगी। विशेष सुविधा 2 डी ईको, एमआरआई। एक रुपए की पर्ची में मिलेगी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा डॉ बृजेश कुमार ने बताया - सबसे बड़ी बात यह होगी कि मरीजों को एक रुपए की पर्ची कटवाने के बाद सभी रोगों की विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी। इसमें एमआरआई और टू डी ईको भी शामिल है। इससे पूर्वांचल और बिहार, झारखण्ड के मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी और बीएचयू जैसे अस्पतालों पर लोड भी कम होगा ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिका बोला- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
    Next Article
    राप्ती इको पार्क की सफाई-सुरक्षा के लिए 10 सफाईकर्मी तैनात:नगर आयुक्त ने CCTV और हाइट बैरियर लगाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment