Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM KISAN योजना का लाभ ले रहा मलेशिया का नागरिक:आजमगढ़ में SIR में भी दर्ज कराया नाम, तहकीकात में जुटी लोकल इंटेलिजेंस

    6 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव के रहने वाले मोहम्मद कुद्दूस ने पूरे सिस्टम को दरकिनार करते हुए मलेशिया की नागरिकता के बावजूद भी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले की लोकल इंटेलिजेंस सक्रिय हुई और मामले की तहकीकात में जुट गई। मोहम्मद कुद्दूस के तीन बेटे हैं जो की आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि जिस SIR की प्रक्रिया को लेकर लगातार विपक्ष ने निशाना बनाया। उस प्रक्रिया में आरोपी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहा। ऐसे में SIR की प्रक्रिया से जुड़े हुए लोकल स्तर के लोगों की लापरवाही खुलकर सामने आई। बिना वास्तविकता जाने प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ आरोपी लेता रहा। इसके साथ ही जिले की मतदाता सूची में 2025-26 में भी आरोपी का नाम अंतिम मतदाता सूची में अंकित रहा। विदेशी नागरिक होने के बाद भी लेता रहा योजनाओं का लाभ आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद कुद्दूस ने जिस तरह से मलेशिया के नागरिक होने के बाद भी जिनका ओसीआई कार्ड भी 2016 में जारी किया गया था। उसके बाद भी आजमगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेता रहा। ऐसे में निश्चित रूप से सिस्टम की लापरवाही सामने आई है। जहां विदेशी नागरिक ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ SIR की प्रक्रिया में भी अपना नाम दर्ज कराया है। आयुष्मान योजना से भी जुड़ने के मिले संकेत सूत्रों की मानें तो आरोपी ने आयुष्मान योजना का कार्ड भी बनवाया हुआ है और 1 वर्ष पूर्व राजधानी लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में ऑपरेशन भी कराया था। सुरक्षा एजेंसी मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल कौन करेगा वेरीफिकेशन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि जिस तरह से आरोपी ने 2025 में SIR की प्रक्रिया में अप्लाई किया तो वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ देने के बाद जिम्मेदार लोगों ने जमीनी स्तर पर किस तरह की जांच की। अंतिम मतदाता सूची में कैसे नाम प्रकाशित होगा। ऐसे में कई ऐसे सवाल हैं जो पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में गैस किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन:खाली सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 72 घंटे के भीतर डिलीवरी की मांग
    Next Article
    भाजपा सरकार से पहले हरदोई में था जंगल राज:मंत्री असीम अरुण ने कहा- बहू-बेटियों को उठा लिया जाता था, फिरौती मांगी जाती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment