Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में गैस किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन:खाली सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 72 घंटे के भीतर डिलीवरी की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व चांदनी चौधरी ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "गैस है तो जनता तक क्यों नहीं?" और "कालाबाजारी बंद करो, गरीबों का हक दो" जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। साथ ही, कुछ स्थानों पर बिचौलियों द्वारा ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की भी अपील की। अन्य मांगों में प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराना, नियमित निरीक्षण और निगरानी सुनिश्चित करना, तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करना शामिल था। उन्होंने गैस बुकिंग के बाद 24 से 72 घंटे के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित करने की भी मांग की। चांदनी चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो एक व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में दंपती से सरेराह लूट:अमहट पेट्रोल पंप के पास बाइक सवारों ने मोबाइल-नकदी छीनी, केस दर्ज
    Next Article
    PM KISAN योजना का लाभ ले रहा मलेशिया का नागरिक:आजमगढ़ में SIR में भी दर्ज कराया नाम, तहकीकात में जुटी लोकल इंटेलिजेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment