Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:300 से ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस

    21 hours ago

    1

    0

    भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। 5 तस्वीरों में देखिए PM मोदी का एआई इम्पैक्ट एक्सपो विजिट समिट में क्या बोले एक्सपर्ट इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की 6 तस्वीरें PM मोदी बोले- दुनियाभर से आए लोगों का स्वागत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि आज से दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू हो रही है। मैं इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत करता हूं। इस समिट की थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' यानी 'सबका भला और सबकी खुशी' है। यह इंसानियत की तरक्की के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने के हमारे साझा संकल्प को दिखाती है। आम लोगों के लिए समिट में ये 5 चीजें होंगी खास सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और मुकेश अंबानी सहित 40+ CEO 5 दिन का पूरा शेड्यूल: 19 को पीएम मोदी CEOs के साथ मीटिंग करेंगे विदेश मंत्रालय के वीडियो में देखिए समिट की जानकारी 7 चक्रों और 3 सूत्रों पर आधारित है पूरी समिट इस बार की चर्चाओं को 7 'चक्रों' में बांटा गया है, जिनमें ह्यूमन कैपिटल, सोशल एम्पावरमेंट के लिए समावेश, सुरक्षित और भरोसेमंद AI, इनोवेशन, साइंस, AI रिसोर्सेज का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास शामिल हैं। समिट की पूरी रूपरेखा तीन ‘सूत्रों’ पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-शादी से पहले फिजिकल रिलेशन समझ से परे:जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी; किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए
    Next Article
    थिएटर में मिस किया? अब घर बैठे देखें कपिल शर्मा की Kis Kisko Pyaar Karoon 2 पूरी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment