Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे:महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे; कल लोकसभा की सीटें बढ़ाने वाला बिल गिर गया था

    8 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनाव प्रचार के दौरान PM ने बताया कि वे महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे। PM ने कहा- मैं अपने लोगों के बीच अपना दुख व्यक्त करना चाहता हूं। PM ने कहा- मैंने विपक्ष को साफ-साफ कह दिया था कि वे बिल का क्रेडिट ले सकते हैं। मैं तो बस आम परिवारों की बहनों को संसद और विधानसभाओं में लाना चाहता था लेकिन यह नेक प्रयास विफल हो गया। लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था। इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। सूत्रों के मुताबिक, PM ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन न करके गलती की है और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। ममता बोली- PM अपने संबोधन में झूठ का जाल बुनेंगे PM के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम एक बार फिर झूठ का जाल बुनेंगे। रैली में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से जुड़ा बिल देश को बांटने के उद्देश्य से लाया गया था। उन्होंने कहा कि परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर भाजपा राजनीतिक फायदा लेना चाहती थी। ममता ने कहा कि यह कदम गैर-बीजेपी शासित राज्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है और विपक्ष ने देश की एकता बनाए रखने के लिए इसका विरोध किया। मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। अब लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण नई जनगणना के नतीजे आने से पहले लागू नहीं होगा, यानी 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका फायदा नहीं मिलेगा। सरकार जो 3 नए बिल लेकर आई थी, उनमें 2029 के आम चुनाव से पहले महिलाओं के आरक्षण कानून को लागू करने का प्रस्ताव था। इसके लिए 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन भी किया जाना था। सरकार ने दो बिल वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किए सरकार ने इन पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दोनों पहले बिल से जुड़े हुए हैं, इसलिए इन पर अलग से वोटिंग कराने की जरूरत नहीं है। -------------------------------- लोकसभा में बिल गिरने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… प्रियंका बोलीं-सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी:हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते; खुश हूं कि विपक्ष ने विरोध किया कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा, ‘कल लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही थी।’ उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।' पूरी खबर पढ़ें… लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा:पीएम मोदी की अपील भी काम न आई; क्या सरकार ने जानबूझकर ऐसा किया, जानिए पूरी कहानी 17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पीएम की अपील और तमाम लामबंदियों के बावजूद लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला केंद्र सरकार का बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका। भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए इसके राजनीतिक नफा-नुकसान ही पूरी कहानी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में पड़ गए खाने के भी लाले? शहबाज सरकार की इन नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे 100 से ज्यादा शहरों के किसान
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:AAP मंत्री के घर से 2 बैग भर ले गई ED; कनाडा से पंजाबी डिपोर्ट होंगे; युवती की अंडरगारमेंट में बीच सड़क मॉडलिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment