Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PSIT कॉलेज में ACP ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा:लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, कानपुर में छात्र की मौत के बाद हंगामा-तोड़फोड़

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह 10 बजे छात्रों ने हंगामा शुरू किया। करीब 3 हजार छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़की, टेबल तोड़ दी। मौके पर सचेंडी, पनकी, अरमापुर, कल्याणपुर सहित 7-8 थानों की फोर्स, PAC पहुंची। दोपहर 1 बजे बवाल बढ़ गया। पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां मारी। कई छात्र गिरकर घायल हो गए। दरअसल, सोमवार को कैंपस में निर्माण काम में लगी जेसीबी से टकरा कर BCA फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की किडनी, लंग्स, पैनक्रियाज डैमेज हो गया था। इसी के विरोध में छात्र न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में चल रहे निर्माण काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हादसा हुआ। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने घटना को कैंपस के बाहर का मामला बताया। मृतक की पहचान प्रखर सिंह निवासी रतनलाल नगर के रूप में हुई। DCP वेस्ट एसएम कासिम आब्दी, DCP वेस्ट कपिलदेव, ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार, ACP अमरनाथ यादव भी छात्रों को समझाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 10 एंबुलेंस भी ऐहतियातन लगाई गईं। 5 तस्वीरें देखिए- गेट पर गार्ड ने छात्रों के साथ अभद्रता की बुधवार सुबह करीब 10 बजे कॉलेज पहुंचे छात्रों ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि गेट पर तैनात कुछ गार्डों ने छात्रों के साथ अभद्रता की, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। गुस्साए छात्र कॉलेज परिसर में घूम-घूम कर हंगामा करने लगे। कॉलेज में दरवाजों के कांच तोड़े। स्थिति बिगड़ती देख कॉलेज मैनेजमेंट ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सचेंडी और पनकी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। छात्रों ने साथी प्रखर की मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज चौधरी को बायोडेटा सौंपने की होड़:200 मंडल अध्यक्षों का ऐलान; यूपी BJP अध्यक्ष बोले- डेढ़ दो सौ क्यों खर्च किए, तुम्हारे काम आता
    Next Article
    बरसाना में सखियों ने पुलिसवालों को मारे लट्ठ:2000 किलो ठंडाई तैयार, ढोल-नगाड़ों पर डांस; लट्ठमार होली शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment