Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Putin के सामने जेलेंस्की का सरेंडर! इन शर्तों पर डाल दिए हथियार?

    3 hours from now

    2

    0

    मिडिल ईस्ट में जंग की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जंग यानी कि रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अब एक ऐसा बयान सामने आ गया है जिसने  इस वक्त पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है और हिला के रख दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अब यह संकेत दे दिए हैं कि वह पुतिन से मिलने के लिए एकदम तैयार है। यह सिर्फ बता दें कि एक बयान नहीं बल्कि एक ऐसा कदम है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत पूरी दुनिया के तमाम बड़े नेताओं को भी हैरान कर दिया है। बता दें कि 4 साल से चल रही इस जंग में दोनों नेता यानी कि जेलेंस्की और पुतिन कभी भी आमने-सामने नहीं बैठे। तो आखिरकार अचानक ऐसा क्या बदल गया? क्या अब जंग खत्म होने की ओर बढ़ रही है? दरअसल बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध को अब लगभग 4 साल हो चुके हैं। साल 2022 में जब युद्ध शुरू हुआ तब से लेकर आज तक लाखों लोग प्रभावित हुए। हजारों सैनिक मारे गए और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर भी भारी इस युद्ध का असर पड़ा। सबसे अहम बात यह है कि इन चार सालों में पुतिन और जेलेंस्की की एक भी बार आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई है। दोनों नेताओं की आखिरी जो मुलाकात हुई थी वो साल 2019 में पेरिस में हुई थी। यानी युद्ध शुरू होने से पहले अब हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे भी पढ़ें: ईरान के सीने में घुसकर अमेरिकी सेना का जांबाज रेस्क्यू! फिल्मी अंदाज़ में बचाए गए दो पायलटबता दें कि 2 महीने पहले भी रशिया ने जेलेंस्की को मॉस्को आने का न्योता दिया था। बैठक करने के लिए बातचीत कही गई थी और अब जेलेंस्की ने जो कहा है उसने सभी को चौका दिया है। उन्होंने यह कहा कि अगर शांति का कोई भी मौका मिले तो मैं पुतिन से मिलने के लिए एकदम तैयार हूं। मैं सीधी बातचीत से पीछे नहीं हटूंगा क्योंकि यह जंग अब लोगों की जिंदगी का सवाल भी बन चुकी है। जरूरत पड़ी तो मैं मॉस्को जाने के लिए भी तैयार हूं। बता दें कि यही वो बयान है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पश्चिमी देशों को भी चौंका कर रख दिया। क्योंकि अब तक बता दें कि यूक्रेन का रुख बेहद सख्त था। रूस से सीधी बातचीत से दूरी बनाई गई थी। लेकिन अब सीधे पुतिन से मिलने की बात सामने आ गई है। इसे भी पढ़ें: ईरान का अपरिचित दुश्मन? तेहरान और कोम में तबाही मचाकर हुआ गायब, इजराइल- अमेरिका भी हैरानएक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि 4 साल लंबी जंग से दोनों देश थक चुके हैं। भारी आर्थिक और सैन्य नुकसान हो चुका है और अब जंग एक स्टेलमेट की स्थिति में पहुंचती हुई नजर आ रही है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई यह मुलाकात होगी? क्या जेलस्की मॉस्को जाएंगे? और अगर जेलस्की मॉस्को गए तो क्या यह जंग खत्म होने की एक शुरुआत की तरफ बढ़ेगी? अगर यह मीटिंग होती है तो यह 4 साल में पहले बता दें कि डायरेक्ट बातचीत होगी और यह पूरी दुनिया की राजनीति को भी बदल कर रख सकती है। बता दें कि 4 साल की यह जंग और अब शांति की एक उम्मीद। लेकिन क्या यह उम्मीद हकीकत बनेगी या फिर एक और नाकाम कोशिश यह बातचीत जो है वह साबित होगी। यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा। लेकिन जिस तरीके से अब जेलस्की ने पुतिन से मिलने की बात कही है, उसने इस वक्त पूरी दुनिया में हलचल जरूर मचा दी है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या वाकई जेलस्की मॉस्को जाते हैं पुतिन से मिलने के लिए और अगर उनकी यह मुलाकात होती है, तो यह कितनी सफल साबित होती है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained | Iran के जाल से कर्नल की सुरक्षित वापसी! IDF और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस के 'ज्वाइंट ऑपरेशन' की अनकही कहानी
    Next Article
    ईरान का स्टॉक फुल, किम जोंग ने दी घातक मिसाइलें, टेंशन में ट्रंप-नेतन्याहू?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment