Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    QR कोड से मिलेगी सेंटर लोकेशन:बुलंदशहर में पुलिस भर्ती परीक्षा कल से, 11 केंद्रों पर 13,440 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13,440 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही है। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 3360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर आंतरिक और बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित कोचिंग सेंटर और फोटोस्टेट की दुकानों को परीक्षा के दिनों में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बुलंदशहर पुलिस ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए क्यूआर कोड जारी किए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन करके अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन और वहां तक पहुंचने का मार्ग आसानी से देख सकते हैं। अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करहल में किसान ने की आत्महत्या, चकबंदी विभाग पर आरोप:नगला तरा गांव में पेड़ पर लटका मिला शव, परिजन उत्पीड़न से परेशान
    Next Article
    'भारत दोस्त है', ईरान के राजदूत ने होर्मुज स्ट्रेट से इंडिया के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की बात कही, जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment