Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला:घटना में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, भागने के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में एक जख्मी

    1 day ago

    1

    0

    रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को एसआईटी ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी रांची से गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भागने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, दोनों आरोपियों ने पुलिस को घटना में सायम सुजान के शामिल होने की बात बताई। इसके बाद सायम को रांची से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गोली से हुआ घायल इधर, गुरुवार को तीनों आरोपियों को रांची स्थित कोतवाली थाना की हाजत में रख गया। इस दौरान आरोपी सैफ शौचालय की खिड़की तोड़कर वहां से भाग निकला। भागने के क्रम में सैफ मांडर थाना पुलिस द्वारा चामा मोड़ के पास वाहन चेकिंग में पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर फिर भागने की कोशिश। इसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली सैफ के पैर में लगी है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर दोनों को पकड़ा इससे पहले सैफ अंसारी और अमन अंसारी को कोडरमा जंक्शन पर चिन्हित किया गया, लेकिन तब तक ट्रेन खुल चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गया जिले के रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर दोनों को उतारा और गिरफ्तार कर लिया। देर रात पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात यह पूरी घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो युवक कार से कार्यालय के पास पहुंचे और कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद वे पैदल कार्यालय परिसर तक आए और पेट्रोल से भरी कांच की बोतलों में आग लगाकर उन्हें अंदर फेंक दिया। पहली बोतल रात 12:38 बजे फेंकी गई, जबकि करीब एक मिनट बाद दूसरी बोतल भी फेंकी गई। एक बोतल छत पर गिरकर टूट गई, जिससे पेट्रोल फैल गया और आग की लपटें उठीं, लेकिन आसपास ज्वलनशील सामग्री नहीं होने के कारण आग खुद ही बुझ गई। दूसरी बोतल प्रवेश द्वार के पास गिरी, लेकिन उसमें आग नहीं लगी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आरएसएस कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए, वहीं पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एनआईए और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए दोपहर करीब तीन बजे एनआईए की तीन सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने बंद कमरे में प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक की और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। छत पर जाकर टूटे हुए बोतलों के टुकड़ों की जांच की गई और नमूने एकत्र किए गए। करीब 3:50 बजे टीम वहां से लौट गई, हालांकि आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। इधर, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के समय दफ्तर में थे 20 लोग मौजूद संघ की ओर से इस मामले में चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, घटना के समय कार्यालय परिसर में करीब 20 लोग मौजूद थे, जिनमें प्रचारक, विद्यार्थी, चालक, रसोइया और अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी अपने कमरों में सो रहे थे। धमाके की आवाज से उनकी नींद खुली, लेकिन तत्काल कुछ समझ नहीं आया। सुबह करीब पांच बजे छत पर जाने के दौरान हमले का पता चला। संघ के एक प्रचारक ने बताया कि यह कार्यालय 1990 से संचालित है। झारखंड में इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है। दावा किया है कि पूरे घटनाक्रम का जल्द खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा पर महिला से 15 साल तक रेप का आरोप:पीड़ित बोली- करंट लगाया, यूरिन पिलाता था; पुणे के आश्रम में सुरंग बनवा रहा था
    Next Article
    दुनिया के 7 खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में दो भारतीय:नवी मुंबई और गुवाहाटी हवाई अड्डे आधुनिक वास्तुकला और भारतीय तत्वों से चमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment