Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंग भरनी एकादशी पर श्याम दरबार में बरसा गुलाल:मंदिर में उमड़ी भीड़, महालक्ष्मी मंदिर में होली गीतों पर झूमे भक्त

    1 hour ago

    1

    0

    रंग भरनी एकादशी पर शहर में भक्ति और रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में फागुन महोत्सव के अंतर्गत गुलाल की होली श्रद्धा और उल्लास के साथ खेली गई, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। “कितना प्यारा है दरबार” जैसे भजनों की स्वर लहरियों के बीच संकीर्तन हुआ तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। ढोलक और मंजीरों की थाप पर माहौल भक्तिमय हो गया और गुलाल की बौछारों के बीच भक्तों ने बाबा के साथ होली खेली। वातावरण ऐसा बना मानो वृंदावन की रंगभरी एकादशी साकार हो उठी हो। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रंग भरनी एकादशी श्याम भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। मुख्य ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल के अनुसार विभिन्न सेवाएं भक्तों द्वारा संपन्न की गईं, जिससे आयोजन भव्य बना। बरसाना सा सजा महालक्ष्मी मंदिर, फूलों और गुलाल की होली में झूमे भक्त बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में रंग भरनी एकादशी पर मंदिर परिसर बरसाना धाम की तरह सज गया। प्रातःकालीन आरती के बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल की वर्षा की गई और भजनों के बीच भक्तों ने फूलों और रंगों की होली खेली। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राममोहन कपूर, सतीश कपूर व कपिल कपूर ने महा आरती की, जबकि पंडित रमाकांत ने पूजन कराया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भक्त मंडल के सदस्यों ने संभालीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बस बचाने में पेड़ से टकराया ट्रेलर:45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर, पुलिस ने सुरक्षित ने बाहर निकाला
    Next Article
    बागपत में गुफा मंदिर मेले की तैयारियां:अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment