Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में गुफा मंदिर मेले की तैयारियां:अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में आगामी गुफा मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी बागपत, क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात निरीक्षक और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने संयुक्त रूप से मेले स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। क्षेत्राधिकारी नगर ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात निरीक्षक ने मेले के दौरान शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी और लाउडस्पीकर के माध्यम से भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर बल दिया। अधिकारियों ने सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंग भरनी एकादशी पर श्याम दरबार में बरसा गुलाल:मंदिर में उमड़ी भीड़, महालक्ष्मी मंदिर में होली गीतों पर झूमे भक्त
    Next Article
    सीतापुर में सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में लगी आग,VIDEO:लाई से लदे वाहन में शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment