Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंग एकादशी पर दीनदयाल नगर में भव्य शोभायात्रा:समिति ने शोकाकुल परिवारों को संवेदनाएं व्यक्त कीं

    3 hours ago

    1

    0

    श्री रामलीला समिति दीनदयाल नगर ने रंगों के पर्व होली से पूर्व रंग एकादशी के अवसर पर रविवार को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की। समिति की ओर से परिवारजनों को पटका पहनाकर रंग, गुलाल, गंगाजल, भागवत गीता और मिठाई भेंट की गई। सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और रंग एकादशी की शुभकामनाएं दीं। समिति की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। शाम 5:30 बजे विश्व शांति और समस्त प्राणियों के कल्याण की कामना के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद रंग एकादशी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया। यह यात्रा महर्षि दयानंद पार्क, दीनदयाल नगर से प्रारंभ होकर साईं मंदिर रोड, मधुबनी तिराहा, किला, रामगंगा विहार के सोनकपुर स्टेडियम, सेल टैक्स रोड, टीडीआई चौराहा और 24 मीटर रोड से होते हुए पुनः महर्षि दयानंद पार्क पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्रीगणेश और भोले बाबा की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर समिति सदस्य और क्षेत्रवासी नाचते-गाते चले। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंग एकादशी की बधाई दी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर विधायक रितेश गुप्ता ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दीनदयाल नगर में पिछले करीब 14 वर्षों से भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है और उसी परंपरा के तहत हर वर्ष रंग एकादशी की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक शिशिर गुप्ता, राजेश रस्तौगी, संजीव राजन, महामंत्री पियूष गुप्ता, कोषाध्यक्ष निर्वेश भटनागर सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत:कासगंज से ननिहाल आते समय हादसा, बाइक सवार पिता घायल
    Next Article
    खोड़ा में तीन वाहन चोर गिरफ्तार:पुलिस ने पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment