Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत:कासगंज से ननिहाल आते समय हादसा, बाइक सवार पिता घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-हजरतपुर रोड पर हुई। हादसे में बच्चे का पिता मामूली रूप से घायल हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्चे का शव अपने साथ ले गए। कासगंज जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अजीतनगर गांव निवासी लालू अपने 9 वर्षीय बेटे राज के साथ हजरतपुर थाना क्षेत्र के बकसेना स्थित अपनी ससुराल में तेहरवीं की दावत में शामिल होने जा रहे थे। म्याऊं कस्बे के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पिता-पुत्र को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया, जबकि लालू को मामूली चोटें आई थीं। राज की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर लालू के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी किए ही राज के शव को अपने साथ कासगंज ले जाने का फैसला किया। जिला अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। परिजनों के अनुसार, राज अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सईएन बोले- मार लाठी तोड़कर तुमको दुरुस्त कर देंगे:सारी गुंडागर्दी निकाल देंगे, बुलाओ जिसको बुलाना है, गाली-गलौज भी की
    Next Article
    रंग एकादशी पर दीनदयाल नगर में भव्य शोभायात्रा:समिति ने शोकाकुल परिवारों को संवेदनाएं व्यक्त कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment