Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंग लगाने के विवाद में हत्या करने वाले चार गिरफ्तार:होली के दिन मामूली विवाद के बाद पति-पत्नी को बेहरमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में होली के दिन रंग लगाने को लेकर मजदूर की हत्या करने वाले चार पड़ोसियों को पुलिस ने गैर-इरादत हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मजदूर को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और छीना-झपटी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। मूल रूप से हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के बरौना गांव निवासी रमेश गौतम (30) ठाकुरगंज के लालाबाग इलाके में पत्नी केतकी और बेटे आयुष के साथ किराए के मकान में रहते थे। रमेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रंग लगाने से मना करने पर हुआ विवाद पत्नी केतकी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रिश्ते में बहन रेखा रंग खेलने के लिए घर पहुंच गई। घर में गंदगी और रंग फैलने की आशंका के चलते केतकी ने रंग लगाने से मना कर दिया। इस बात पर रेखा नाराज हो गई और गाली-गलौज करने लगी। केतकी का आरोप है कि विरोध करने पर रेखा ने अपने पति सूरज, देवर नरीज, देवरानी चांदनी और भतीजे राजेंद्र को बुला लिया। कुछ ही देर में सभी लोग लाठी-डंडे लेकर घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए पति पर भी हमला शोर सुनकर रमेश गौतम बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उन पर भी टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने डंडों से रमेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल दंपती को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद केतकी को छुट्टी दे दी गई, जबकि रमेश की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गुरुवार रात इलाज के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश चल रही थी। इस दौरान मल्लपुर फरीदीपुर ठाकुरगंज निवासी सूरज गौतम (28), राजेन्द्र (32), रेखा (30) पत्नी सूरज गौतम और चाँदनी (24) पत्नी नीरज गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 8 मार्च 2026, रविवार की अहम खबरें
    Next Article
    वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर 8 राउंड फायरिंग:5 युवकों ने तमंचा-पिस्टल से बरसाईं गोलियां, 5 पर केस; 3 से पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment