Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर 8 राउंड फायरिंग:5 युवकों ने तमंचा-पिस्टल से बरसाईं गोलियां, 5 पर केस; 3 से पूछताछ जारी

    1 hour ago

    1

    0

    कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट इलाके में रहने वाली हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर पांच युवक गोली चला कर फरार हो गए। इस मामले में गोविंद यादव की मां सुमन यादव ने शनिवार को कोतवाली थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवकों द्वारा गोली चलाने की घटना गोविंद यादव के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। गोविंद यादव पिछले वर्ष होली पर दशाश्वमेध के मीरघाट पर पूर्व पार्षद व हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर गोली चलाने के मामले में शामिल था। इस घटना में गोविंद और उसके दोस्त पूर्व पार्षद अंकित यादव समेत 20 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। माना जा रहा है इसी अदावत को लेकर गोविंद यादव के घर के बाहर फायरिंग की गई है। युवकों की तलाश गोविंद यादव की मां सुमन यादव शनिवार को कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:38 बजे उनके घर के बाहर पांच युवक पहुंचे और गाली-गलौज कर गोविंद को बाहर बुलाने लगे। इस दौरान युवकों ने पिस्टल से घर के बाहर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग की और धमकी देते हुए चले। यह घटना बगल के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान आर्यन पाण्डेय, विकास साहनी, गोलू यादव, आनंद यादव के रूप में हुई। गोविंद की मां सुमन यादव का आरोप है कि चारों युवकों को घर पर भेज कर गोली चलवाने में मुख्य रूप से दशाश्वमेध निवासी शंभू साहनी भी शामिल था। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि सुमन यादव की तहरीर पर पांचों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर गोली चलाने वाले युवकों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंग लगाने के विवाद में हत्या करने वाले चार गिरफ्तार:होली के दिन मामूली विवाद के बाद पति-पत्नी को बेहरमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
    Next Article
    लोहिया अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट:गलत इंजेक्शन लगाने का विरोध करने पर जड़े थप्पड़, घटना के चार घंटे बाद पहुंचे थाना प्रभारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment