Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंग रोड के लिए बदलेगी सरयू का धारा:सरायरासी मांझा के सामने सरयू नदी बस्ती जिले में बहती है

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में रिंग रोड निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था सरयू नदी में पाइलिंग कर पिलर बनाऐगी। इसके लिए धारा में बदलाव की अनुमति बस्ती के डीएम से मांगी है। सरायरासी माझा के सामने सरयू नदी बस्ती जिले में बहती है। अयोध्या, गोंडा व बस्ती जिले को जोड़ेगा 67 किमी लंबा रिंग रोड अयोध्या विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र के अनुसार 67 किमी लंबे रिंग रोड को डिजाइन किया गया है। रिंग रोड उसकी सरहद पर होकर जाएगा जो अयोध्या, गोंडा व बस्ती जिले को जोड़ेगा। करीब ढाई हजार करोड़ रुपये इस पर व्यय होने का अनुमान है। पिलर खड़ा कर ऊपर का काम बरसात से पहले समाप्त करने की कोशिश कार्यदायी संस्था जून तक रिंग रोड प्रबंधन के प्रयास में लगी है। लगभग एक किमी नदी के क्षेत्र में बस्ती जिले के सामने सभी पिलर खड़े कर ऊपर का काम बरसात शुरू होने से पहले समाप्त कर दिया जाए जिससे किसी प्रकार के अवरोध से बचा जा सके। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नीचे का कार्य संभव नहीं होगा। मसौधा ब्लाक के ताजपुर कोंडरा गांव के सामने से रिंग रोड पर तारकोल का लेपन शुरू है। करीब एक किमी लंबाई में लेपन हो चुका है। मार्च तक 12 किमी रिंग रोड का लेपन परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक विकास त्रिपाठी ने बताया कि कई टुकड़ों को मिला कर लगभग तीन किमी लेपन की जाएगी। डिवाइडर के लिए बीच में स्थान छोड़ा गया है। अगले महीने 31 मार्च तक 12 किमी रिंग रोड का लेपन करने का लक्ष्य है। निर्माण एजेंसी ओएसएस कंपनी है। सरायरासी माझा में 42 सौ मीटर लंबा होगा नदी पर पुल सरयू नदी पर दो पुल एक सोहावल तहसील में मंगलसी गांव के पास तो दूसरा सरायरासी माझा में 42 सौ मीटर लंबा है। सरयू नदी के ऊपर पुल निर्माण में ही ज्यादा समय लगने का आकलन है। इसीलिए बरसात से पहले नदी के ऊपर बनने वाले पुल को जून तक पूरा कर लेने की हर संभव तैयारी है। हाईवे की क्रासिंग प्वाइंट पर बड़े अंडर पास व गांवों के क्रासिंग प्वाइंट पर छोटे अंडरपासों का निर्माण कर पिलर खड़े किये जा चुके है। कहीं-कहीं उसके ऊपर का काम भी हो चुका है। अंडरपासों के करीब अभी सड़क के लिए मिट्टी की पटाई होनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर किशोर की मौत:ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से नीचे गिरा, चालक मौके से फरार
    Next Article
    विहान के जन्म के बाद बदल गई कैटरीना कैफ की दुनिया, पति विक्की कौशल संग इस अंदाज में पब्लिक इवेंट में नजर आईं एक्ट्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment