Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंगोत्सव की कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा:पुलिस कर्मियों से कहा श्रद्धालुओं से करें मृदुल व्यवहार, 24 फरवरी से 12 मार्च तक खेली जाएगी ब्रज में होली

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में रंगोत्सव 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ,कमिश्नर नागेंद्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय , सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा , जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एस पी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह रहेगा होली का कार्यक्रम ब्रज में होली का उत्साह 24 फरवरी को फाग आमंत्रण नंदगाँव एवं लडडू होली बरसाना से शुरू हो जायेगा। 25 फरवरी को लठामार होली बरसाना, 26 फरवरी को लठामार होली नन्दगाँव एवं रंग लठामार होली गॉव रावल, 27 फरवरी को श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर में रंगो की होली, वृन्दावन के श्री बॉके बिहारी जी मन्दिर में रंगो की होली तथा मथुरा द्वारिकाधीश मंदिर में कुंज की होली, 1 मार्च को छड़ीमार होली गोकुल, 3 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला मथुरा तथा होलिका दहन, गॉव फालैन (ब्रह्म मुहूर्त), 4 मार्च को धुलेंडी, 5 मार्च को दाऊजी का हुरंगा बल्देव, ग्राम जाँब का हुरंगा, चरकुला मुखराई एवं नन्द गांव का हुरंगा, 6 मार्च को गॉव बठैन का हुरंगा एवं गिडोह का हुरंगा, 9 मार्च को छडीमार होली महावन तथा 12 मार्च को श्री रंग जी मन्दिर वृन्दावन में होली का आयोजन होगा। 25 प्रवेश द्वार करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लडडू होली तथा लठामार होली की तैयारियों के सम्बन्ध में बताया गया कि मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से सम्बन्धित मंच, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, सेल्फी पॉइन्ट आदि का निर्माण एवं लाइव प्रसारण आदि की व्यवस्था पर्यटन विभाग एवं उ प्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रंगोत्सव 2026 के अन्तर्गत मथुरा के विभिन्न स्थलों पर प्रवेश द्वार की स्थापना की जाएगी, जिसमें बरसाना में 5, नन्दगाँव में 4, रावल में 2, गोकुल में 2, बल्देव में 2, फालैन में 2, महावन में 1 तथा मथुरा में 5 कुल 23 द्वार बनाए जाएंगे। रंगोत्सव 2026 के अन्तर्गत बरसाना, नन्दगाँव, फालैन एवं मथुरा के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु 25 छोटे स्टेज बनाए जाएंगे। विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 12 सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की जाएगी, जिसमें बरसाना में 5, नंदगांव में 2, गोकुल में 1, महावन में 1, बलदेव में 1, रावल ने 1 तथा फ़ालैन में 1 सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। 7 जोन 18 सेक्टर में बांटा बरसाना को बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बरसाना को 7 जोन व 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। बरसाना हेतु 56 पार्किंग स्थल तथा 94 बैरियर बनाए जा रहे है। 13 स्थलों पर स्वास्थ्य केंद्र तथा 5 दो पहिया एम्बुलेंस लगाई जाएंगी। बरसाना में 5 वॉच टावर तथा 5 स्थानों पर अग्नि शमन व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों से विनम्र रहे। अपनी भाषा को मृदुल रखे तथा सेवा-भाव से ड्यूटी का निर्वहन करे। नकली गुलाल की न हो बिक्री मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने निर्देश दिए कि नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें तथा कही पर भी नकली गुलाल नहीं बिकना चाहिए। मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों, गलियों एवं चौक की पेंटिंग की जाए, लाइटिंग एवं साज सज्जा की व्यवस्था की जाए। कमिश्नर ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि गोवर्धन ड्रेन,नहरों की सफाई को समय से पूरा करें। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूषित एवं मिलावटी प्रदार्थों को नष्ट कराए। सभी दुकानों एवं रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित करे कि नकली सामान नहीं बिकना चाहिए। गुणवत्तापूर्व भोजन एवं अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजक करे। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दुकान एवं रेस्टोरेंट संचालक का उत्पीड़न,शोषण नहीं होना चाहिए। 294 सफाई कर्मी रहेंगे तैनात जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सफाई हेतु 294 सफाई कर्मचारी एवं 35 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लटके हुए तारों को एकत्रित कराए, खंभों व ट्रांसफार्मर की प्लास्टिक रैपिंग करें। उन्होंने कहा कि बरसाना के लोक निर्माण विभाग के सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाए तथा मेला क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर टीम तैनात करे, जो तत्काल समस्याओं का समाधान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की हत्या करने वाली बेटी से माता-पिता ने तोड़ा-नाता:अब अपने किए पर पछता रही गौरी, पुलिस कोर्ट में कराएगी बयान
    Next Article
    अपहरण के बाद डाक सेवक की हत्या:पलवल में मिला अधजला शव, मथुरा पुलिस कर रही जल्द हत्यारों को पकड़ने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment