Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राघव चड्‌ढा बोले- खामोश कराया, हारा नहीं हूं:AAP को चेतावनी- सैलाब बनकर आऊंगा; कल राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया था

    5 hours ago

    1

    0

    पंजाब से सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी(AAP) के राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने और पार्टी कोटे से बोलने का टाइम न देने को लेकर शुक्रवार को पहली बार सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इस पर प्रतिक्रिया दी। राघव चड्‌ढा ने कहा- मुझे खामोश करवाया गया है लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। राघव चड्‌ढा ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे AAP को क्या नुकसान हुआ?। वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि, राघव चड्‌ढा ने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के वक्त वह UK में थे। केजरीवाल के बरी होने पर भी उन्होंने एक शब्द नहीं कहा था। राघव चड्‌ढा की वीडियो में कहीं 5 अहम बातें CM मान ने कहा था- पार्टी की नीति सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के AAP के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की नीतियां चलती रहती हैं। जब हम 4 चुने गए थे तो धर्मवीर गांधी को लीडर बनाया गया था। उसके बाद मुझे नेता बनाया गया था। यह पार्टी के फैसले हैं, तो चलते रहते है। संसद के पिछले 2 सत्रों में राघव ने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए शीतकालीन सत्र 2025 बजट सत्र 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड एयरपोर्ट से गिरफ्तार:भागने की फिराक में था; न्यायिक अधिकारी बंधक मामले में NIA ने भी जांच शुरू की
    Next Article
    हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में एवलांच की आशंका:MP-राजस्थान और हरियाणा में बारिश, 9 राज्यों में अलर्ट; दिल्ली में धूलभरी आंधी चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment