Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में एवलांच की आशंका:MP-राजस्थान और हरियाणा में बारिश, 9 राज्यों में अलर्ट; दिल्ली में धूलभरी आंधी चली

    11 hours ago

    1

    0

    देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई है। हिमाचल के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल इलाके में एवलांच के खतरे को देखते हुए पर्यटकों की एंट्री पर रोका लगा दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। इधर, मध्य प्रदेश के 15 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गुरुवार को आंधी चली। दो दिन पहले हुई बारिश में करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में भी शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी चली। इससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम की तीन तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल अन्य राज्यों में मौसम का हाल… उत्तराखंड: 6 जिलों में बारिश की संभावना, 5 के लिए यलो अलर्ट; पहाड़ों में बर्फबारी के आसार देहरादून और उत्तरकाशी समेत 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से हवा चल रही लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। आज 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 38.8°C तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले बीते 2 दिन में अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जैसलमेर में तेज बरसात, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से 7-8 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-जबलपुर में ओले गिरेंगे, 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई। मौसम विभाग ने मुताबिक, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, अटल टनल रोहतांग इलाके में एवलांच की आशंका प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल 10 जिलों में तेज बारिश, तूफान और ओले गिरने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। इधर लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के पहाड़ी हिस्से में बर्फबारी होने के आसार हैं। अटल टनल रोहतांग के पास एवलांच की आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी; पटियाला में 36.8°C तापमान दर्ज चंडीगड़ समेत राज्य के 12 जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की अनुमान है। वहीं 10 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60kmph रहेगी। गुरुवार को पटियाला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 36.8°C तापमान दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: सिरसा-फतेहाबाद में आंधी, हिसार में तेज बारिश हुई; आज 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार की रात हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी चली। वहीं हिसार में रात के समय तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राघव चड्‌ढा बोले- खामोश कराया, हारा नहीं हूं:AAP को चेतावनी- सैलाब बनकर आऊंगा; कल राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया था
    Next Article
    दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म:देर रात विधानसभा पहुंचे प्रमुख सचिव, आदेश जारी किया; कांग्रेस बोली- यह नियम के खिलाफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment