Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

    16 hours ago

    1

    0

    एक्टर रघुवीर यादव और सिंगर मंथन ने साथ मिलकर नया गाना 'बदरा' रिलीज कर दिया है। 'बदरा' घरेलू हिंसा और खराब रिश्तों में घुट रहे लोगों के मानसिक दर्द और दिमागी तनाव को सामने लाता है। गाने में पारंपरिक बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप का फ्यूजन तैयार किया गया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री श्रेया सिंह और मंथन नजर आ रहे हैं, जो घरेलू हिंसा और उससे बाहर निकलने की यात्रा को भावुक तरीके से दिखाते हैं। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए मौजूद है। अंग्रेजी पॉप और बुंदेली लोकगीत का मेल 'बदरा' गाने में पुरानी लोक संस्कृति और आज के आधुनिक संगीत को एक साथ पिरोया गया है। गाने में बुंदेली भाषा के पुराने लोकगीत की पंक्तियों का इस्तेमाल हुआ है। मंथन ने अंग्रेजी के बोल के जरिए इस बारिश की तुलना घर के खराब माहौल और मानसिक दबाव से की है। इसमें रघुवीर यादव की भारी आवाज में गाई गई पंक्तियां "अरे बरसन लागे री जे बदरा..." गाने को गहरा और असरदार बनाती हैं। घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव से निकलने की कहानी गाने के म्यूजिक वीडियो में एक महिला के अंदरूनी दर्द और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में कार चलाती महिला की आंखों में आंसू दिखते हैं। इसके बाद घर के अंदर की बहस, मानसिक परेशानी और अंत में बारिश के बीच कार से बाहर निकलकर उस खराब माहौल से दूर जाने के फैसले को दिखाया गया है। 'लाइफ ऑफ पाई' फेम सुमित बब्बर ने संभाली साउंड रिकॉर्डिंग इस गाने को बनाने में कई अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। गाने की धुन शरद जोशी ने तैयार की है। वहीं 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों का हिस्सा रहे साउंड इंजीनियर सुमित बब्बर ने इसकी साउंड रिकॉर्डिंग की है। इसके अलावा भारत रावल और आशुतोष शुक्ला ने इसकी फोटोग्राफी और विजुअल डिजाइनिंग की है। वीडियो के अंत में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर घरेलू हिंसा और दिमागी तनाव झेल रहे लोगों की मदद के लिए वीडियो के अंत में कई जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय महिला आयोग (14490) और राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर (181) शामिल हैं। मेकर्स का मकसद इस गाने के जरिए युवाओं को अपनी माटी की जड़ों से जोड़ना और समाज में एक संवेदनशील मुद्दे पर सोचने का मौका देना है। यह गाना सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आ चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से
    Next Article
    सरकार बदलने के नारों पर कंगना का तंज:फ्रांस हिंसा और वर्ल्ड वॉर के माहौल में पीएम मोदी जरूरी; कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment