Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले-ज्ञानेश को हटाएं, 30 सेकेंड में आंदोलन रोक देंगे:दिल्ली के व्यापारी बोले- प्रदर्शन से 20 बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा

    1 day ago

    2

    0

    राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली को टालने से इनकार कर दिया। राहुल ने सोमवार को X पर लिखा कि दिल्ली के हर व्यापारी से हम प्यार करते हैं, उनकी बात सुन रहे हैं। मोदी जी से कहिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटा दें। 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा। दिल्ली के कश्मीरी गेट पर सोमवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को दिवाली के बाद कराने की मांग की। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि इस मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखा जाएगा। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है। राहुल ने चलो दिल्ली का पोस्टर भी शेयर किया खड़गे बोले- रैली में सब लोग शामिल हों खड़गे ने X पर लिखा- यह त्योहार का मौसम है, लेकिन इस समय आप कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे है। सरकार को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं, क्योंकि वह सिर्फ वोट चोरी करना जानते है। इसी सिलसिले में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट बचाओ, देश बचाओ" महा रैली होगी। आप से अपील है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और इस मुहिम को सफल बनाए। व्यापारी संगठन बोले- कारोबार पर असर पड़ेगा 1 नवंबर की रैली से थोक बाजारों पर गंभीर असर पड़ सकता है। कारोबार पर भारी असर पड़ेगा, क्योंकि रिपोर्टों के मुताबिक रामलीला मैदान में 10 लाख लोग जुट सकते हैं, जबकि इसकी वास्तविक क्षमता करीब 50 हजार है। रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 से ज्यादा प्रमुख थोक बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, दरियागंज और कश्मीरी गेट शामिल हैं। बैरिकेडिंग और सड़कें बंद होने से दिल्ली के बाहर से रोजाना आने वाले 3 से 4 लाख खरीदार बाजारों तक नहीं पहुंच पाएंगे। ट्रैफिक और आवाजाही पर प्रतिबंध की आशंका से स्थानीय ग्राहक भी इन बाजारों में आने से बच सकते हैं। पिछले दिवाली सीजन लगभग ₹75,000 करोड़ बिक्री हुई रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में चांदनी चौक और कनॉट प्लेस समेत 8 बड़े बाजार हैं। व्यापारी संगठन CAIT के मुताबिक, 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल के विदेश दौरे पर सवाल,थरूर बोले-मैं ट्रैवल एजेंट नहीं:सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं; भाजपा का दावा- वियतनाम गए राहुल राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की हत्या कर हार्ट अटैक की अफवाह फैलाई, सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार कर नदी में बहा दीं अस्थियां; गिरफ्तार
    Next Article
    बंगाल CM बोले- कॉकरोचों को पनपने न दें:‘दिमागी नक्सल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग' से दूर रहें; लोगों से अपील- पीएम का साथ दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment