Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल CM बोले- कॉकरोचों को पनपने न दें:‘दिमागी नक्सल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग' से दूर रहें; लोगों से अपील- पीएम का साथ दें

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि‘दिमागी नक्सल’, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और कॉकरोचों को पनपने न दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हों। सुवेंदु ने यह बातें तमलुक में भाजपा के पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। दो दिन में यह दूसरी बार है जब सुवेंदु ने कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधा। रविवार को भी रामनगर में एक कार्यक्रम में सुवेंदु ने कहा था कॉकरोच, खटमल जैसी बुराइयां कोरोना वायरस की तरह फैलने की कोशिश कर रही हैं। इन्हें कीटनाशक स्प्रे ‘हिट’ से ही खत्म किया जा सकता है। सुवेंदु की स्पीच, 3 बड़ी बातें; कहा- बंगाल की विरासत मिटने नहीं देंगे सुवेंदु के निशाने पर कॉकरोच पार्टी क्यों, 2 वजहें… 1. SIR को लेकर कॉकरोच पार्टी सड़क पर उतर चुकी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में अक्टूबर 2026 में कई बार प्रदर्शन और आंदोलन का आह्वान किया। 2 अक्टूबर को मुंबई से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया। 3 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन हुआ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन का आह्वान किया गया। 2. कॉकरोच पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 20 जुलाई को CJP ने संसद तक का मार्च भी किया था। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मोदी को अपशब्द कहने पर खड़गे के खिलाफ शिकायत: पटना में कहा था- 'मोदी का बाप भी जाएगा' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। खड़गे ने पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा था कि मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले-ज्ञानेश को हटाएं, 30 सेकेंड में आंदोलन रोक देंगे:दिल्ली के व्यापारी बोले- प्रदर्शन से 20 बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा
    Next Article
    ₹2.12 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को सरकार की मंजूरी:हेलिकॉप्टर, ड्रोन सिस्टम, हथियार खरीदे जाएंगे, 82% खरीदी भारतीय उद्योगों से होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment