Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई:मुख्य चुनाव आयुक्त समझौता कर चुके; कांग्रेस की आयोग-सरकार के खिलाफ रणनीति पर बैठक

    1 day ago

    1

    0

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को ढाई घंटे बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझौता कर चुके हैं और देश की चुनाव व्यवस्था ‘फिक्स’ है। हाल के सभी चुनाव अवैध हैं।” राहुल ने कहा, "चाहे EVM हो या मतदाता सूची, दोनों से छेड़छाड़ की गई है। दोनों का इस्तेमाल भाजपा चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर कर रहे है।" बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें। SIR तत्काल रोकी जाए। हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नाम बहाल किए जाएं, प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी। खड़गे ने कहा- PM मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करेंगी। 23 सितंबर: EC के अंदर मतभेद की रिपोर्ट सामने आई 23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस की चुनाव आयोग के अंदर मतभेद से जुड़ी रिपोर्ट आई थी। इसके मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति जताई थी। इनमें फॉर्म 6, SIR और ECINet से जुड़े फैसले शामिल थे। इसके बाद से विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार पर मनमानी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने 24 सितंबर को ज्ञानेश पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। CJP ने भी कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने की सहमति दी है। याचिका में ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… SIR पर कल INDIA ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे, उद्धव ऑनलाइन जुड़ेंगे दिल्ली में कल विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों पर विपक्ष की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल पर FIR:सादे कपड़ों में केजरीवाल का वीडियो बना रहा था; आरोप- कार्यकर्ताओं ने घेरा, फिर मारपीट की
    Next Article
    काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों का सौदा, पुलिस ने जाल बिछाकर भोजपुरी हीरोइन को किया गिरफ्तार, 2 रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment