Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले-ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा:पीएम मोदी से 5 सवाल किए; कहा- किसानों को जवाब मिलने चाहिए

    1 hour ago

    1

    0

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। गांधी ने कहा कि यह मुद्दा देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल करते हुए लिखा कि किसानों को जवाब तो मिलने ही चाहिए। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है। क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- ट्रेड डील को लेकर राहुल के आरोपों से जुड़ी खबरें… 14 फरवरी: ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान राहुल गांधी लगातार भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार से सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ट्रेड डील से कपास उगाने वाले किसानों और कपड़ा उद्योग पर उल्टा असर पड़ेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि 18% टैरिफ बनाम 0% समझाता हूं, कैसे झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इसपर भ्रम फैला रहे हैं, और किस तरह से वो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 13 फरवरी: FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा राहुल गांधी ने कहा था- FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं। मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। पूरी खबर पढ़ें… राहुल किसान संगठनों के नेताओं से मिले, ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन पर बातचीत हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 13 फरवरी को संसद भवन परिसर में देशभर के किसान संगठनों के नेताओं से भी मुलाकात की थी। इस बैठक में भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने और किसानों व खेत मजदूरों की रोजी-रोटी बचाने की जरूरत पर बात हुई। पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… रिजिजू बोले- सदन चलाने विपक्ष के नेता का मैच्योर होना जरूरी, सुषमा स्वराज का वीडियो शेयर किया केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज का पुराना वीडियों शेयर किया। उन्होंने लिखा कि एक मैच्योर विपक्ष का नेता (LoP) सदन को आसानी से चलाने और पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को बेहतर बनाने में बहुत काम आता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhaka में Tarique Rahman की ताजपोशी, शपथ समारोह में PM Modi की जगह जाएंगे Om Birla
    Next Article
    'द 50’ से उर्वशी ढोलकिया हुईं बाहर, इमोशनल दिखे करण पटेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment