Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले– यह महिला आरक्षण बिल उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा:यह शेमफुल कानून, पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे; खड़गे बोले- हम पास नहीं होने देंगे

    12 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, 'यह महिला आरक्षण बिल उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह शेमफुल कानून है, पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। उन्होंने कहा, ‘पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’ यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।' लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। पीएम ने वोटिंग से दो घंटे पहले X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी को याद करते हुए वोटिंग करें। उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम बिल को पास नहीं होने देंगे। उसके खिलाफ वोट करेंगे। वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- सरकार परिसीमन की नौटंकी न करे। अब जानिए संसद में किन तीन बिलों पर चर्चा हो रही है राहुल गांधी दोपहर 3 बजे लोकसभा मे बोलेंगे, फिर अमित शाह जवाब देंगे। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है। इसमें खड़गे, राहुल समेत कई नेता मौजूद हैं। ये खबरें भी पढ़ें 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hormuz संकट पर France का बड़ा ऐलान, कहा- यूरोपीय देश बारूदी सुरंगें हटाने को पूरी तरह तैयार
    Next Article
    गर्मी के बीच राजस्थान में बारिश, ओले भी गिरे:यूपी के बांदा में पारा 44°C पार; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में लू की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment