Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राहुल गांधी की दिशा साफ नहीं':गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- मैं उनको छोटा आदमी कहूंगा तो बुरा लगेगा...लेकिन समझ नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने रविवार को राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी की दिशा साफ नहीं है। अब उसको हम क्या नाम दें…अज्ञानता नाम दें, या जानकारी नहीं है। मैं उनको छोटा आदमी कहूंगा तो बुरा लगेगा लेकिन समझ नहीं है उनको। समस्या उठाना आसान बात है लेकिन उसका समाधान करना बड़ी बात है। बता दें, शनिवार को राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। जिस पर राहुल हंसते रहे। इसको लेकर विवाद हो गया। बीजेपी नेताओं ने इसका विरोध किया है। बृजभूषण सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां उन्होंने भी राहुल गांधी की इस हरकत का विरोध किया है। पूर्व सांसद ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने आगे कहा, ये राहुल जी का दुर्भाग्य है, अगर मैं वहां पर होता, या फिर मेरे किसी कार्यक्रम में किसी की भी माता..चाहे मोदी जी की हो चाहे राहुल जी की हो, उनकी माता पर कोई अभद्र टिप्पणी करता तो मैं उसको रोकने की कोशिश करता। राहुल जी का हंसना, दुर्भाग्य है… राहुल जी विपक्ष के नेता हैं, उनके सामने उनके मंच पर देश की माताओं का अपमान हो रहा है, वो भी जो स्वर्गीय हो चुकी हैं। इस पर राहुल जी का हंसना, ये दुर्भाग्य है। उनको हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा की समझ नहीं है कि माता का दर्जा कितना बड़ा होता है। राहुल जी को माता-पिता, बहन का क्या स्थान होता है, इस बात की जानकारी नहीं है। मेरे सामने कोई ऐसी हरकत करता तो मैं माइक पकड़ लेता। हम लोगों ने माता को जो देवी का स्थान दिया है, ये सोच उनके पास नहीं है। इससे न मोदी जी का कुछ बिगड़ता है और न उनकी माता का। इससे हमारे संस्कार साबित होते हैं। राहुल गांधी की पूरी पार्टी आउट हो गई बृजभूषण शरण सिंह ने DUSU चुनाव परिणाम पर कहा, अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंदर चुनाव हुए हैं। राहुल गांधी की पूरी पार्टी आउट हो गई। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र जो मतदाता के रूप में हैं, उन्होंने ABVP को क्यों पसंद किया? राहुल गांधी की विचारधारा अगर सही है, तो उसका असर वहां दिखना चाहिए था। ………………………………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- 'बेटियों को छेड़ने वाला अपना मृत्युदंड खुद साइन करता है':योगी की चेतावनी, कहा- पहले एग्जाम कोई देता था, भर्ती किसी और की होती थी सीएम योगी ने लखनऊ में कहा- आज कोई किसी बेटी को छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता। अगर करेगा तो अंजाम वह जानता है। अगर नहीं जानता है तो मुझे लगता है कि वह अपने डेथ सेंटेंस (मृत्युदंड) पर खुद साइन कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती फिर पलटीं, बोलीं- भतीजी को पार्टी नहीं सौंपूंगी:आकाश की तरह शादी के बाद बदल सकती है, ईशान को आगे बढ़ाऊंगी
    Next Article
    योगी बोले- हामिद अंसारी का बयान डरावना है:भटके हुए लोग भारत की गलत छवि बना रहे, राहुल की 'झूठ की गूंज' समाज में भ्रम फैला रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment