Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी पर FIR के आदेश पर रोक:हाईकोर्ट जज ने फैसला बदला, बिना नोटिस FIR को उचित नहीं माना

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के अपने ही आदेश पर रोक लगा दी है। मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा है। कोर्ट ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी आदेश में यह जानकारी दी। कोर्ट ने बताया कि शुक्रवार (17 अप्रैल) को सुनवाई हुई थी। इसमें याची समेत केंद्र और राज्य सरकार के वकीलों से पूछा गया था कि क्या इस मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी करने की जरूरत है? वकीलों ने नोटिस जारी करने की कोई जरूरत नहीं बताई थी। इसके बाद FIR दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया गया था। हालांकि, आदेश टाइप होने और उस पर हस्ताक्षर होने से पहले ही न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने पाया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने वर्ष 2014 में एक निर्णय में कहा था कि FIR दर्ज किए जाने की मांग वाले प्रार्थना पत्रों के खारिज होने पर पुनरीक्षण याचिका ही पोषणीय है। ऐसे मामलों में प्रस्तावित अभियुक्त को नोटिस भेजना अनिवार्य है। इस विधिक स्थिति को देखते हुए, न्यायालय ने कहा कि राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना मामले को निर्णित करना उचित नहीं है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। यह याचिका कर्नाटक निवासी एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। याची ने राहुल गांधी पर भारतीय न्याय संहिता, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत विभिन्न गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। निचली अदालत पहले ही याची के प्रार्थना पत्र को खारिज कर चुकी है। खबर अपडेट की जा रही…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:ATF ने तमिलनाडु से पकड़ा, दो दिन तक लगातार वाट्सएप ग्रुप से किए थे भड़काऊ पोस्ट
    Next Article
    अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा:मालिक बोला- भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे, दुकान बंद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment