Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा:मालिक बोला- भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे, दुकान बंद की

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के फतेहपुर में एक चाय की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। चाय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। छापेमारी जिस दुकान पर की गई, वहां 2 महीने पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाय पी थी। यही वजह है कि ये छापेमारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुकान मालिक शेषमन यादव ने बताया गुरुवार 16 अप्रैल को फूड सेफ्टी विभाग के अफसर और कर्मचारी आए। उन्होंने चाय के सैंपल लिए। पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो? उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश भैया के आने के बाद से ही परेशान किया जा रहा है। जीना मुश्किल कर दिया। एल्युमिनियम के नहीं तो अब क्या सोने-चांदी के बर्तन में चाय बनाएं। चाय की दुकान पर छापेमारी पर खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र दीक्षित ने कहा- अहमद नामक व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि दुकान पर चाय बनाने में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उसी शिकायत के आधार पर टीम ने जांच की। चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अखिलेश ने पी थी शेषमन की चाय, पूछा था- कौन सी पत्ती डालते हो? अखिलेश इसी साल 20 फरवरी को फतेहपुर दौरे पर थे। वह खागा तहसील के अफोई गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। वहां से लौटते समय जब उनका काफिला खागा में चौकी चौराहा पहुंचा, तो उन्होंने चाय पीने की इच्छा जताई थी। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं अखिलेश के साथ चल रहे सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि शेषमन चाय वाले की दुकान काफी प्रसिद्ध है। इसके बाद अखिलेश शेषमन की दुकान पर पहुंचे। शेषमन के बेटे आर्यन यादव ने खुद अखिलेश यादव को कुल्हड़ वाली चाय बनाकर पिलाई थी। अखिलेश ने एक नहीं, बल्कि दो कुल्हड़ चाय पी। अखिलेश ने चाय की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से आर्यन के साथ चाय पीते तस्वीर और वीडियो शेयर किया था। इसमें अखिलेश आर्यन से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि कौन सी पत्ती है। कितनी चीनी है। अखिलेश के चाय पीने के बाद से शेषमन की दुकान इलाके में चर्चा में आ गई थी। दुकान मालिक बोले- अखिलेश भैया के आने के बाद से परेशानी बढ़ी दुकान मालिक शेषमन यादव ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के दुकान में चाय पीने के बाद से ही फूड विभाग लगातार दबाव बना रहा है। डेढ़-दो महीने से परेशान कर रहे हैं। अब हम दुकान चलाएं या रोज-रोज की परेशानी की वजह से इसे बंद कर दें। इस बीच, कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे फोन पर खाद्य निरीक्षक से दुकानदार को परेशान न करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। शेषमन के बेटे आर्यन ने कहा- दुकान बंद कर रहा हूं दुकान मालिक के बेटे आर्यन ने छापे के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसने कहा- जब से हमारी दुकान में अखिलेश यादव ने चाय पी है, तब से आए दिन दबंगों द्वारा हमारे साथ मारपीट गाली गलौज की जाती है। फूड विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। इस कारण सारे पत्रकार भाइयों और हमारे जिले के कप्तान अंकल (एसपी) को यह बताना चाहता हूं कि मैं आज से अपनी चाय की दुकान बंद कर रहा हूं। मैं एक गरीब परिवार से हूं। हम लोग लड़ाई-झगड़ा करने वाले लोगों में से नहीं है। न ही हम किसी से लड़ाई कर पाएंगे। हमें इतना ज्यादा परेशान कर दिया गया है कि हम अपना गांव घर दुकान सब छोड़ कर जा रहे हैं। क्या फतेहपुर में किसी चाय की दुकान पर पहले भी छापेमारी हुई है? फतेहपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने क्या इससे पहले भी चाय की किसी दुकान में छापेमारी की है। इस पर विभाग के अफसरों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि चेक करके यह बता पाएंगे। हालांकि, विभाग के सूत्र बताते हैं कि इससे पहले जिले में चाय की दुकान पर छापेमारी नहीं की गई। विभाग ज्यादातर वक्त मिठाई की दुकानों या रेस्टोरेंट में ही छापेमारी करता है। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई फूड निरीक्षक धीरेंद्र दीक्षित का कहना है- सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर मानक पूरे नहीं पाए गए तो दुकान को सीज भी किया जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। दुकान मालिक बोला- 18 लोगों ने दुकान में घुसकर पीटा, FIR चाय की दुकान चलाने वाले शेषमन यादव ने पुलिस को शुक्रवार शाम लिखित शिकायत दी थी। इसमें बताया था- 16 अप्रैल की शाम 18 लोग मेरी दुकान पर आए और चाय के पैसों को लेकर मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ की। महिला ग्राहकों से अभद्रता की और गल्ले से 7 हजार रुपए लूट ले गए। सीओ खागा दुर्गेश दीप ने बताया- मामले में जांच के बाद मारपीट का आरोप सही पाया गया। लूट और छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। 3 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे, चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी पर FIR के आदेश पर रोक:हाईकोर्ट जज ने फैसला बदला, बिना नोटिस FIR को उचित नहीं माना
    Next Article
    सहारनपुर में लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जों पर चिंता जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment