Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल के छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते है:रवि किशन ने कहा- हार के डर से अब याद आ रहे कांशीराम, मंच से गाया जईसन सोचले रहनी...

    7 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शनिवार को सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। इस दौरान रविकिशन ने जमकर हमला बोला। उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की राहुल गांधी की मांग पर पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस को 65 वर्षों तक दलित महापुरुषों की याद नहीं आई, लेकिन अब वजूद खत्म होता देख उन्हें नए नाम याद आ रहे हैं। रवि किश ने कहा- जैसे उनके छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते है, उसकी प्रकार से उनकी सोच पर भी सब हंसते है। वहीं रवि किशन ने जईसन सोचले रहनी अईसन धनिया मोर बाड़ी…गाना भी मंच से गाया। रवि किशन ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश को जो विराट स्वरूप दिया है, उसी का नतीजा है कि आज विपक्ष उन नामों को आगे ला रहा है जिन्हें उन्होंने दशकों तक नजरअंदाज किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमें खुशी है कि मोदी ने कांग्रेस को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया है। देश में एलपीजी गैस की किल्लत अफवाह ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों को सांसद ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष एलपीजी को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है। उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बुकिंग पर सिलिंडर मिल रहा है। संसद की कार्यवाही बाधित होने पर पर विपक्ष को घेरा पीएम मोदी ने उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संसद की कार्यवाही बाधित होने पर नाराजगी जताते हुए रवि किशन ने आंकड़ों के जरिए हमला किया। उन्होंने कहा कि संसद चलाने पर जनता की गाढ़ी कमाई का नौ करोड़ रुपया प्रतिदिन और ढाई लाख रुपया प्रति मिनट खर्च होता है। विपक्ष द्वारा पेपर फाड़ना और हंगामा करना देश का बड़ा नुकसान है, जिसे जनता देख रही है। यूजीसी बिल और सवर्णों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण और पूरी सवर्ण बिरादरी मोदी-योगी सरकार के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योगी-मोदी के राज में किसी भी सवर्ण पर कोई गलत कानूनी प्रहार या अन्याय नहीं होने पाएगा। योगी के राज में माफिया खत्म, अब आते हैं कलाकार प्रयागराज पहुंचे रवि किशन ने अपनी आगामी फिल्म 'साइको सैयां' का जिक्र किया। उन्होंने गोरखपुर के बदलाव पर कहा कि पहले वहां माफिया का राज था, लेकिन अब वहां माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार और साहित्यकार आ रहे हैं। एक करोड़ महिला समूहों को तीन करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य सांसद रवि किशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि देश में एक करोड़ महिला समूहों को तीन करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर घर में महिलाओं और बेटियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना बताया और कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ऐसे बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। रवि किशन ने प्रयागराज में हुए इस समागम को ऐतिहासिक बताया और हजारों महिलाओं की भागीदारी देखकर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण गांव और गरीब परिवारों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें उन्होंने कहा कि इस मेले में गरीब परिवारों की महिलाएं अपने बनाए हुए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाती हैं, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग खरीदते हैं। इससे उनकी आय बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और गरीब परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होकर समृद्धि की ओर बढ़ें। ऐसे आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर के लिए बुजुर्ग फूट-फूटकर रोए, VIDEO:बोले- दिल का मरीज, 3 दिन से चक्कर काट रहा; लखनऊ में गाड़ी के आगे लेटा युवक
    Next Article
    कारोबारी मालिक शराब पिलाकर कुकर्म करता था, मार डाला:हापुड़ में नौकर ने गोदाम में चाकू से गला रेता; 2 दिन में पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment